राज्य

मोदी सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं का प्रचार

मोदी सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं का प्रचार

Mainpat  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार और भाजपा संगठन का अगले तीन दिनों तक मैनपाट में डेरा रहेगा। सोमवार से वहां चिंतन शिविर शुरू हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, सभी मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ नगरीय निकाय और पंचायतों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

उद्घाटन में नड्डा और समापन में शाह आएंगे

संगठन की तरफ से संगठन प्रभारी, प्रदेश अध्‍यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी के साथ पार्टी के रणनीतिकार भी पहुंचेंगे। चिंतन शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वहीं समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।   चिंतन शिविर में भाजपा अपने जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को और गहराई से आत्मसात करवाने के उद्देश्य मंथन करेगी।

Mainpat  तीन दिन में 12 सत्र

तीन दिन चलने वाले इस शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी के नीति, संगठन, व्यवहार, संवाद कौशल, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और आगामी चुनावी रणनीतियों पर फोकस किया जाएगा।शिविर में राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम पार्षदों सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यह आयोजन भाजपा संगठन के भीतर नए नेतृत्व को प्रशिक्षित करने और अनुभवी नेताओं को ताजगी देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

बड़े नेता रहेंगे शामिल

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। दूसरे दिन राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष प्रशिक्षण देंगे। वहीं समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे और अंतिम संबोधन देंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, और अन्य वरिष्ठ नेता भी सत्रों को संबोधित करेंगे।

Mainpat  प्रशिक्षण के प्रमुख विषय

भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली

मोदी सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं का प्रचार

सोशल मीडिया की भूमिका और सही उपयोग

चुनावी प्रबंधन और बूथ स्तर की रणनीति

संवाद कौशल और जनसंपर्क के नए तरीके

संगठनात्मक अनुशासन और आचार संहिता

Back to top button