Mainpur encounter मैनपुर में 4 महिला समेत मारे गए 3 करोड़ के इनामी 10 नक्‍सली, इनमें संगठन का सचिव भी….

schedule
2025-09-12 | 14:19h
update
2025-09-12 | 14:19h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Mainpur encounter रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिला के मैनपुर में पुलिस, STF और कोबरा  (Commando Battalion for Resolute Action)  की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की ओडिशा कमेटी के सचिव बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें नक्सलियों की तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इन नक्सलियों पर तीन राज्यों छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तीन करोड़ चार लाख रुपए का इनाम घोषित था। अकेले बालकृष्ण डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। फोर्स ने उसके गढ़ मटाल में ही घेर करके ढेर कर दिया।

हेलाकॉप्टर से निकाले गए सभी शव

मारे गए सभी 10 नक्सलियों के शव शनिवार को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाल कर गरियाबंद मुख्यालय लाया गया। मारे गए नक्सलियों की पहचान मनोज बालाकृष्णन, प्रमोद उर्फ पांडु (ईस्टर्न ब्यूरो), विमल (तनीकी टीम), विक्रम (सिनापाली एसीएम), समीर (मनोज सुरक्षा टीम) शामिल हैं। इसके साथ ही उमेश (डिप्टी कमांडर, अंजलि, सिंधु, रजिता और आरती (तकनीकी टीम) शामिल हैं।

ऐसे नक्सलियों के गढ़ में पहुंची फोर्स

पुलिस अफसरों ने बताया कि फोर्स की गोलियों का शिकार हुआ नक्सली मोडेम बालकृष्ण के गार्ड कैलाश ने सरेंडर किया था। इसी से पुलिस को मोडेम के बारे में जानकारी मिली। कैलाश के बताए ठिकानों में पुलिस ने नजर रखना शुरू किया। पुख्ता सूचना के बाद फोर्स गुरुवार सुबह मैनपुर के कुल्हाड़ी घाट पहुंची। इस दौरान कुल्हाड़ी घाट से लगे पहाड़ी इलाके मटाल में जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया।

Mainpur encounter बीजापुर में मारे गए दो नक्सली

बीजापुर दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में मुठभेड़ में शुक्रवार को फोर्स ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से एक 303 राइफल और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है और अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

नारायणपुर में 16 ने किया सरेंडर

नारायणपुर में गुरुवार को 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एसपी रॉबिनसन गुरिया ने बताया कि इन नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा की खोखली सच्चाई और निर्दोष आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के कारण आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी 16 नक्सली निचले स्तर के कैडर थे, जो जनताना सरकार, चेतना नाट्य मंडली और माओवादी पंचायत मिलिशिया जैसी अलग-अलग इकाइयों से जुड़े थे।

Mainpur encounter मुख्‍यमंत्री ने दी बधाई

नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में डीआरजी की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर एक करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

chatur postSeptember 12, 2025
361 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 13:16:15
Privacy-Data & cookie usage: