Site icon Chatur Post

Market आठ महीने बाद दालों में फिर से आने लगी तेजी:  जवांफूल के भी भाव बढ़े, जानिए- क्‍यों आ रही तेजी

Market आठ महीने बाद दालों में फिर से आने लगी तेजी: जवांफूल के भी भाव बढ़े, जानिए- क्‍यों आ रही तेजी

Market रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ में बीते लगभग आठ-दस महीनों से लगभग स्थिर रहने वाली दालों की कीमतों में एक बार फिर से तेजी आने लगी है। पखवाड़े भर में ही अनाज बाजार में राहर दाल की कीमतों में 20 रुपए किलो और मूंग व उड़द दालों में पांच से दस रुपए किलो की तेजी आ गई है। वहीं दूसरी ओर ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वापस अपनी वास्तविक कीमत में आ रहे जवांफूल की कीमतों में फिर से तेजी आ गई है।

राहर दाल 130 किलो पहुंचा  

अनाज कारोबारी प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पखवाड़े भर पहले 110 रुपए किलो तक बिकने वाली राहर दाल इन दिनों 130 रुपए किलो पहुंच गई है। वहीं मूंग व उड़द दाल भी 110 रुपए किलो से बढ़कर 115 से 120 रुपए किलो पहुंच गई है। कारोबारी अग्रवाल ने बताया कि कीमतों में तेजी के पीछे मुख्य कारण आवक ही है। अभी दालों की आवक काफी कमजोर है,जबकि शादी सीजन के चलते इन दिनों डिमांड काफी बनी हुई है। इसी प्रकार जवांफूल भी जो कुछ महीने पहले रिकार्ड 200 रुपए किलो तक पहुंच गया था और वाकस इसकी कीमतें गिरते हुए 130 रुपए किलो तक आ गई थी। अब एक बार फिर से जवांफूल 150 से 18 0 रुपए किलो पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी आ सकती है।

एफएमसीजी कंपनियों का खेल जारी

एफएमसीजी कंपनियों द्वारा विभिन्न उत्पादों में वजन कम करने का खेल जारी है। वजन कम करने के साथ ही कंपनियां उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर रही है। विशेषकर पेस्ट, साबुन, बिस्किट, कपड़े धोने का पाउडर, मिक्शचर आदि के वजन में कम कर कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। उपभोक्ता भी इन चीजों की ओर ध्यान नहीं दे पाता।

Exit mobile version