Site icon Chatur Post

Mausam फिलहाल सुबह और रातें सर्द, लेकिन चढ़ रहा पारा, अभी और बढ़ेगा तापमान

Today’s Weather: अक्टूाबर में मई वाला तेवर: जानिए-छत्ती सगढ़ में गर्मी से कब मिलेगी राहत

Mausam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में दिन में ठंड में लगातार कमी आ रही है। प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों का दिन का तापमान बढ़ रहा है। इससे दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि ठंड में अभी और कमी आएगी।

छत्‍तीसगढ़ में ठंड का असर अब केवल देर रात से अल सुबह तक ही दिख रहा है। सरगुजा संभाग के अलावा बिलासपुर संभाग के  कुछ एक स्‍थानों को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में रात का तापमान भी सामान्‍य से ऊपर चला गया है।

जानिए.. क्‍या है मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी

छत्‍तीसगढ़ के मौसम को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी अगले तीन-चार दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान में यह वृद्धि तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। यानी रात में भी ठंड में अब कमी आएगी। वहीं, दिन का तापमान भी थोड़ा और बढ़ सकता है।

Mausam  तेजी से चढ़ रहा है पारा

छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की है। राज्‍य के ज्‍यादातर स्‍थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। यह स्थिति आगे भी बनी रह सकती है।

Mausam  छत्‍तीगसढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां का न्‍यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माना का अधिकतम तापमान 32.2 और न्‍यनतम तापमान 14.6 रहा।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.6 और न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 30.8 और न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाजपा प्रत्‍याशी का नामांकन रद्द, निर्विरोध चुने गए 4 पार्षद और बच गईं महापौर प्रत्‍याशी

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.7 और न्‍यूनतम तापमान 16.8 रिकार्ड किया गया।

दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 और न्‍यूनतम तापमान 13. 4 रिकार्ड किया गया। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32 डिग्रीऔर न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version