राज्य

Mausam छत्‍तीसगढ़ का मौसम, हवा में बढ़ी नमी ने गिराया दिन का पारा, रात के तापमान में वृद्धि  

Mausam रायपुर। उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ घने कोहरे की चपेट में है। वहां हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 91 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यही स्थिति पेंड्रा रोड की है। पेंड्रा रोड की हवा 93 प्रतिशत तक नम हो गई है। हवा में बढ़ी नमी का असर प्रदेश के दिन के तापमान पर पड़ा है। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों का अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

Mausam छत्‍तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दिन दिनों तक न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रह सकता है। इससे रात में ठंड में और कमी आएगी। बुधवार को पूरे राज्‍य का मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है, लेकिन उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ के साथ ही पेंड्रा रोड समेत बिलासपुर संभाग के कुछ और हिस्‍सों में कोहरा का असर देखा जा सकता है। प्रदेश में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड का दर्ज किया गया है।

Mausam रायपुर में बदाल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रायपुर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Mausam दुर्ग में तेजी से बढ़ रहा न्‍यूनतम तापमान

जनवरी में अधिकांश समय दुर्ग में शीतलहर की स्थिति बनी हुई थी। दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 5 डिग्री से नीचे चल रहा था, लेकिन बीते तीन दिनों में वहां के न्‍यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। फिलहाल दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान 13.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जो लगभग सामान्‍य है। दुर्ग का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 29.4 और न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रायपुर के तापमान की स्थिति

रायपुर का अधिकतम तापामन 27.8 और न्‍यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्‍य रहा, लेकिन रात का तापमान लगभग दो डिग्री अधिक है। माना का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 1.6 डिग्री कम 27.6 रिकार्ड किया गया। वहां का न्‍यूनतम तापमान 14.6 दर्ज किया गया जो सामान्‍य से करीब डेढ़ डिग्री ज्‍यादा है।

Mausam छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्‍य से 1.7 ज्‍यादा और न्‍यूनतम तापमान 1.7 डिग्री कम रहा। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.1 और न्‍यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। जगदलपुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 3.3 डिग्री ज्‍यादा है।

Mausam बिलासपुर में तापमान की स्थिति

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27.6 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य के करीब है। वहीं न्‍यूनतम तापमान 13.8 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से केवल 0.7 डिग्री ज्‍यादा है। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 23.4 रहा जो सामान्‍य से 1.3 डिग्री कम है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 6.6 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 4 डिग्री कम है।  

OBC आरक्षण पर कांग्रेस का प्रदेशव्‍यापी आंदोलन का ऐलान, BJP ने दी कोर्ट जाने की चुनौती, CM और डिप्‍टी सीएम ने बोले

Back to top button