Chhattisgarh

Mausam फरवरी में गर्मी वाला मौसम, रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में 34 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान

Mausam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में इस बार फरवरी में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। राज्‍य क तीन संभागों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सूरज के तीखे तेवर के कारण तापमान अधिकांश स्‍थानों पर 34 डिग्री से ऊपर चला गया है। बस्‍तर संभाग में कहीं- कहीं 36 डिग्री सेल्सियस तक हो गया है।

Mausam जानिए.. छत्‍तीसगढ़ में फरवरी में फरवरी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सामान्‍यत: फरवरी में हल्‍की ठंड रहती है, लेकिन इस बार महीने की शुरुआत में ही दिन में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार फरवरी पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ी गर्म रहेगी। अभी दिन में गर्मी बढ़ रही है अगले कुछ दिनों में न्‍यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा।

Mausam सभी प्रमुख स्‍थानों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मकर संक्रांति के बाद सूरज की टाइमिंग बढ़ जाती है। यानी सूरज देर से अस्‍त होता है। इससे सूरज का प्रभाव भी देर तक रहता है। इसकी वजह से तापमान बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार यह क्रम कुछ जल्‍दी शुरू हो गया है। इसी कारण प्रदेश के सभी प्रमुख स्‍थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है।

बस्‍तर संभाग में सबसे बढ़ रही गर्मी

बस्‍तर संभाग में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। संभाग में कहीं- कहीं तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक हो गया है। सुकमा का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.5 और न्‍यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 34.8 और न्‍यूनतम तापमान 19.8 रहा। माना का 34.5 और 19.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। बिलासपुर का तापमान क्रमश: 34.6 और 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 31.2 और न्‍यूनतम तापमान 15.8 रिकार्ड किया गया। इसी तरह अंबिकापुर का अधिकतम तामपान 31 डिग्री और न्‍यूतम तापमान 13.9 डिग्री रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 34 और न्‍यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Chamber of Commerce के पदाधिकारियों से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, जानिए- क्‍या है मामला

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button