Site icon Chatur Post

Mausam छत्तीसगढ़ में लू की चेतावनी के बीच बन रही बारिश की संभावना…

Today’s Weather

Mausam  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। यह स्थिति मार्च के दूसरे सप्‍ताह से ही बनी हुई है। सूरज की बढ़ती तपीश के बीच राज्‍य के बड़े हिस्‍से में लू के हालात बने हुए हैं। राजधानी रायपुर में रात में भी बेचैन कर देने वाली गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्‍य में हल्‍की बारिश की संभावना जाहिर की है।

जानिए.. कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

राजधानी रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश का मौसम लगातार शुष्‍क बना हुआ है। आज (30 मार्च) को मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की बनी रहेगी। 31 मार्च को भी राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में दोपहर में गर्म हवा चल सकती है। इसका असर रात के मौसम पर भी पड़ेगा। आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

Mausam  जानिए.. क्‍यों कब बन रही है बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में गर्मी के बीच एक अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक अप्रैल को गरज- चमक के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मध्‍य छत्‍तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना हुआ है।

Mausam  छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्‍यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 39 और न्‍यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह पेंड्रा रोड का 34.4 और 21.6 डिग्री रहा।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 34.8 और न्‍यूनत तापमान 17 डिग्री रिकार्ड किया गया। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 38.8 और न्‍यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 38.2 और न्‍यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुकमा में बड़ी सफलता: दरभा डिवीजन का इंचार्ज जगदीश समेत 17 नक्‍सली ढेर

Exit mobile version