Mausam उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, चढ़ेगा पारा, घटेगी ठंड

schedule
2025-01-12 | 04:20h
update
2025-01-12 | 04:20h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com
Mausam उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, चढ़ेगा पारा, घटेगी ठंड

Mausam रायपुर। उत्‍तर से ठंड लेकर आ रही हवा ने अपनी दिशा बदल ली है। इससे छत्‍तीसगढ़ में पारा फिर चढ़ने लगा है। इसके साथ ही हवा में नमी भी बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्‍तरी हिस्‍से में बारिश का अलट जारी कर दिया है।

Mausam जानिए- अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश में एक- दो स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव का असर न्‍यूनतम तापमान पर पड़ेगा। अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्‍यूनतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की बृद्धि हो सकती है। आज और कल उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इस दौरान हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 13 और 14 जनवरी को उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में ही घना कोहरा छाया रह सकता है।

Advertisement

Mausam मौसम में बदला का तापमान पर असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव का असर तापमान और ठंड पर पड़ेगा। बादल और बारिश के कारण में दिन में ठंड मामूली बढ़ सकती है, लेकिन रात की ठंड में कमी आएगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। राजधानी रायपुर का न्‍यूनतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री बढ़ गया है। आज दो डिग्री और बढ़ने की संभावना है।

Mausam छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 29.2 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से लगभग डेढ डिग्री अधिक है। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 13.1 रहा जो सामान्‍य के करीब है। माना का अधिकतम तापमान 28.9 और न्‍यूनतम तापमान 10.7 रिकार्ड किया गया है।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28 और न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27.4 और न्‍यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.6 और न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.9 और न्‍यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.2 और न्‍यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 28.3 और न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.04.2025 - 22:38:23
Privacy-Data & cookie usage: