Site icon Chatur Post

Mausam छत्तीसगढ़ में ठंड वाली राहत खत्म, अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा रात मे तापमान

Today’s Weather

Mausam रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम फिर करवट बदले की तैयारी में है। बीते कुछ दिनों से राज्य में तापमान में गिरावट के साथ ठंड की वापसी हुई थी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया था, अब फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होने जा रहा है।मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ के तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। अगले तीन चार दिनों में दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। इसके साथ ही मौसम थोड़ा गर्म हो सकता है।

Mausam सरगुजा संभाग समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से नीचे फिलहाल उतरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के अधिकांश स्थानों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। बिलासपुर संभाग में भी कहीं कहीं यही स्थिति बनी हुई है। दुर्ग संभाग के भी कुछ एक स्थानों में रातें सर्द हैं। रात के तापमान में कमी और ठंड का असर दिन के मौसम पर भी पड़ रहा है। दिन में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी, लेकिन अब इसमें बदलाव की संभावना नजर आने लगी है।

Mausam जानिए आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश का मौसम आज भी शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही आज से दिन और रात के तापमान में क्रमिक वृद्धि शुरू होगी। अगले तीन चार दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री और अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है। तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम इसी तरह बना रहा तो मौसम गर्म हो सकता है।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्थनों का तापमान

छत्तीसगढ़ का मौसम अभी खुशनुमा बना हुआ है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।इसी तरह माना का तापमान 31 और 17.1 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य 1 डिग्री अधिक है।

Mausam बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहां का न्यूनतम तापमान 15.6 रहा जो सामान्य से करीब सवा डिग्री आधी है। पेंड्रा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा जो लगभग सामान्य है।

पेंड्रा का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब ढाई डिग्री कम 10.4 रहा।अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 7.6 रहा।

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.8 रिकार्ड किया गया जो सामान्य 3 डिग्री अधिक है। वहां का न्यूनतम तापमान 16.7 रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।

दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.6 रहा जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री कम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG 15 दिनों तक बंद रहेगी शराब दुकानें, सरकार ने जारी किया आदेश

Exit mobile version