Site icon Chatur Post

Mausam छत्‍तीसगढ़ में फिर ठंड की वापसी के संकेत: 3 दिन में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

Today’s Weather

Mausam रायपुर। उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ को छोड़कर राज्‍य के बाकी हिस्‍से में दिन में ठंड लगभग खत्‍म हो गई है। अधिकांश स्‍थानों का दिन और रात का तापमान सामान्‍य से ऊपर चला गया है। हालांकि देर रात से अल सुबह तक मौसम में हल्‍की सर्दी रह रही है, लेकिन दिन में गर्मी अभी से लोगों को बेचैन करने लगा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ सकती है। तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रात से तापमान में कमी का दौर शुरू हो जाएगा। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में दो से चार डिग्री और दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

Mausam  सरगुजा संभाग में पड़ रही अच्‍छी ठंड

सरगुजा संभाग में अब भी अच्छी ठंड पड़ रही है। प्रदेश का सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 1.7 डिग्री कम है। वहां का अधिकतम तापमान 30.8 रहा जो सामान्‍य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से दिन के तापमान में भी कमी आएगी।

Mausam  छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

बस्‍तर संभाग राज्‍य में सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 और न्‍यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34 और न्‍यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। वहीं, दुर्ग का अधिकतम तापमान 34.6 और न्‍यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पड़ोसी जिला राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 34 और न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG पावर कंपनी में देहदान: 12 फरवरी की शाम को आएंगे एम्‍स के विशेषज्ञ डॉक्‍टर…

Exit mobile version