Site icon Chatur Post

Mausam छत्‍तीसगढ़ का मौसम: 16 फरवरी से फिर सूरज दिखएगा तेवर

Today’s Weather: रायपुर में आज दोपहर-शाम तक हो सकती है बारिश, जानिए..कैसा रहेगा छत्तीागसढ़ का मौसम

Mausam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पहाड़ी और वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम में हल्‍की ठंड बनी हुई है। विशेष रुप से देर शाम से अल सुबह तक गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। 15 फरवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा, लेकिन इसके बाद सूरज अपना तेवर दिखाना शुरू कर देगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 फरवरी से तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो जाएगी। दिन में सूरज के तेवर तीखे हो जाएंगे। इसका असर रात के तापमान पर भी पड़ेगा और रात में भी गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी फरवरी के अंत तक राज्‍य के वनांचल क्षेत्रों में तेज गर्मी नहीं पड़ेगी, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अपना असर दिखा सकता है।

Mausam अगले 24 घंटो में कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

अगले 24 घंटो के दौरान छत्‍तीसगढ़ का मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 34 और न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे ज्‍यादा तापमान 35 डिग्री बालोद में रहा, जबकि सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

Mausam प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान का हाल

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा जो सामान्‍य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 4.4‍ डिग्री अधिक 20.8 रिकार्ड किया गया।

माना का अधिकतम तापमान 34.3 और न्‍यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माना का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 5.3 डिग्री अधिक है।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 5.5 डिग्री ज्‍यादा 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहां का न्‍यूनतम तापमान 18.6 रहा जो सामान्‍य से 4.3 डिग्री अधिक है।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्‍य से 5 डिग्री अधिक है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य है।

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रहा, जो सामान्‍य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह वहां का न्‍यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जगदलपुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से लगभग 5 डिग्री अधिक है।

अप्राकृतिक यौन संबंध के बाद पत्‍नी की मौत: निचली अदालत ने सुनाई सजा, हाईकोर्ट ने कहा…यह कोई…

Exit mobile version