Site icon Chatur Post

Mausam छत्‍तीसगढ़ के 24 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट: गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Mausam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बीते करीब एक सप्‍ताह से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में अच्‍छी बारिश हो रही है। बस्‍तर और दुर्ग संभाग में कहीं- कहीं भारी बारिश हुई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। बदली और बारिश के साथ मेघ गरजना के साथ वज्रपात की भी चेतवानी मौसम विभाग ने जारी की है।

बस्‍तर संभाग में आज से बारिश में कमी के आसार

छत्‍तीसगढ़ में इस वक्‍त बस्‍तर संभाग में सबसे ज्‍यादा बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटों के दौरान नारायणपुर में 14 सेमी और औंधी में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई है। संभाग के अनेक स्‍थानों पर 4 से 8 सेमी तक बारिश हुई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बस्‍तर के लोगों को भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। बुधवार से वहां बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकता है।

Mausam बुधवार को कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को पूरे राज्‍य में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने और कहीं- कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

9 जिलों को छोड़कर पूरे राज्‍य में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ के 9 जिलों को छोड़कर पूरे राज्‍य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्‍य के जिन 9 जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है उनमें बस्‍तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्‍ती और सारंगढ़ शामिल है। इन जिलों में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

Mausam राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रायपुर में बुधवार को बादली के बीच-बीच में कुछ एक बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

Exit mobile version