Medical Camp बिजली कंपनी मुख्‍यालय में जांची गई कर्मियों की हड्डी की मजबूती: 50 का हुआ टेस्‍ट   

schedule
2025-07-16 | 15:48h
update
2025-07-16 | 15:48h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Medical Camp  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के डंगनिया औषधालय की तरफ से  बिजली कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे तीनों कंपनी जनरेशन , ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के कर्मियों ने विशेषज्ञों से परामर्श और चिकित्सा के संबंध मे जानकारी प्राप्त की। लगभग 50 कर्मियों ने इस शिविर से लाभ उठाया। यह शिविर कार्डियो, नेफ्रो, आर्थो और गैस्ट्रो के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 इस वजह से किया जा रहा है स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों का आयोजन

डंगनिया औषधालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच एल पंचारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मियों को गंभीर बीमारियों के लक्षण, विशेषज्ञों के परामर्श और चिकित्सा संबंधी संपूर्ण जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया। समय समय पर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न शिविरों का आयोजन करके हम कर्मियों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देते हैं। कोई भी बीमारी का पता लगाने के लिए पहला कदम रोगी का परीक्षण और परामर्श ही होता है।

Medical Camp  श्री मेडिशाइन अस्‍पताल के सहयोग से हुआ आयोजन

डॉ. पंचारी ने जानकारी दी कि श्री मेडिशाइन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान मे शिविर संपन्न हुआ। अस्पताल प्रबंधन से आए डॉ. सुशील शर्मा (आर्थोपेडिक एंड जाइंट रिपेलेसमेंट सर्जन), डॉ. तुषार बहादुरे (नेफ्रोलाजिस्ट), डॉ. संजय अग्रवाल (गैस्ट्रोएंटेरोलाजिस्ट), डॉ. जोगेश विसंदासानी( कार्डियोलाजिस्ट) ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदू साहू एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता जैन उपस्थित थी।

Medical Camp लगातार हो रहा है स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों का आयोजन

बतादें कि बिजली कंपनी प्रबंधन की तरफ से कंपनी मुख्‍यालय में लगातार स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अब तक आधा दर्जन से ज्‍यादा नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों में कई महंगी जांच भी नि:शुल्‍क कराई जा रही है। यह सब कंपनी की स्‍वास्‍थ्‍य शाखा के प्रयासों से संभव हो पा रहा है।

chatur postJuly 16, 2025
354 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 04:46:40
Privacy-Data & cookie usage: