
Medical रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं की खुलेआम चल रही बिक्री पर लगाम कसने के लिए औषधि एवं प्रसाधन विभाग ने प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। इस दौरान नशीली दवा का कारोबार करने के दोषी पाए गए मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं।
प्रदेशभर में पड़े छापे
नशीली दवाओं का कारोबार रोकने के लिए विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर संदेहास्पद दवा दुकानों में छापमार कार्यवाही की। इस दौरान दुकानों के कैश बुक और स्टाक से लेकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिन मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक दवाओं का संदिग्ध कारोबार पकड़ में आया उन पर कार्यवाही की गई है।
Medical लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें
अफसरों ने बताया कि नारकोटिक दवाओं की अवैध खरीदी- बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसे देखते हुए औषधिक प्रशासन विभाग ने दो महीने से मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। अफसरों के अनुसार इस दौरान दो हजार 920 दवा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया गया।
3610 दवा दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच
अफसरों ने बताया कि राज्य स्तरीय बैठक में ऐसी दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के मिले निर्देश के बाद जांच तेज की गई। तीन हजार 610 मेडिकल स्टोर्स के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें संदिग्ध मिले 25 मेडिकल का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है।
Medical इन मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस किया गया सस्पेंड
जिले का नाम | फर्म का नाम और पता | कार्रवाई |
दुर्ग | समर मेडिकल स्टोर्स मॉडल टाउन भिलाई | 3 दिन के लिए निलंबित |
दुर्ग | शांति मेडिकोज, पावर हाउस, भिलाई | 7 दिनों के लिए निलंबित |
सूरजपुर | मेसर्स गौरी शंकर मेडिकल स्टोर, मेन रोड सूरजपुर | निरस्तीकरण |
जशपुर | दिनेश मेडिकल स्टोर, कांसाबेल जशपुर | 10 दिन के लिए निलंबित |
गरियाबंद | सौरभ मेडिकोज, राजिम | 10 दिन |
सरगुजा | मेसर्स अथर्व मेडिकल स्टोर्स, लखनपुर, जिला-सरगुजा | 05 दिन का निलंबन |
सरगुजा | मेसर्स अंकित मेडिकोज केदारपुर, अंबिकापुर, सरगुजा | 12 दिन का निलंबन |
जांजगीर चांपा | श्री वैद्य मेडिकल नवागढ़ जांजगीर चांपा | 10 दिन के लिए निलंबित |
जांजगीर चांपा | श्री मेडिकल स्टोर्स, नवागढ़, जांजगीर चांपा | 3 दिनों के लिए निलंबित |
जांजगीर चांपा | रजा मेडिकल स्टोर्स, बलौदा, जिला-जांजगीर चांपा | 5 दिनों के लिए निलंबित |
राजनांदगांव | शिवम मेडिकल राजनांदगांव | 10 दिनों के लिए निलंबित |
राजनांदगांव | न्यू ओम साईं मेडिकल, लालबाग राजनांदगांव | 07 दिन के लिए निलंबित |
धमतरी | गुड मेडिको, रिसाईपारा धमतरी | 21 दिन निलंबित |
बिलासपुर | बालाजी मेडिकल स्टोर, सकरी, बिलासपुर | 07 दिनों के लिए निलंबित |
महासमुंद | कनिष्क मेडिकल, सरायपाली | निलंबित |
महासमुंद | अंबिका मेडिकोज, छुईपाली | सस्पेंशन |
मुंगेली | रतन मेडिकल स्टोर लोरमी | 15 दिनों के लिए निलंबित |
मुंगेली | संजय मेडिकल स्टोर, मुंगेली | 10 दिनों के लिए निलंबित |
रायपुर | मेसर्स छाया मेडिकल स्टोर, भैंसा, आरंग, रायपुर | 15 दिन के लिए निलंबित |
रायपुर | मेसर्स सरिता मेडिकल स्टोर्स, सरोरा, तिल्दा, रायपुर | 07 दिवस का निलंबन |
रायपुर | मेसर्स लक्ष्मी मेडिकल हॉल, खरोरा, रायपुर | 07 दिवस का निलंबन |
रायपुर | मेसर्स मां भवानी मेडिकल स्टोर, गोदवारा रोड, रायपुर | 15 दिन का निलंबन |
रायपुर | मेसर्स कृष्णा मेडिकल, कटोरा तालाब, रायपुर | 05 दिवस का निलंबन |
रायपुर | मेसर्स सत्कार मेडिकल स्टोर, स्टेशन रोड | 08 दिन का निलंबन |
रायपुर | मेसर्स प्राइम फार्मेसी, जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी | 10 दिन का निलंबन |