Meter Reader बिजली बिल हाफ बंद होने से दहशत में मीटर रीडर: प्रबंधन को कराया अवगत  

schedule
2025-08-08 | 12:08h
update
2025-08-08 | 12:08h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Meter Reader  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना बंद कर रही है। अब तक 400 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन अब केवल 100 यूनिट तक की खपत पर ही इसका लाभ मिलेगा। इस बदलाव मीटर रीडर दशहत में हैं। मीटर रीडर संघ के प्रांताध्‍यक्ष देवलाल पटेल के नेतृत्‍व में कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें मीटर रीडरों ने डर के साथ मांगों और समस्‍याओं से अवगत कराया है।

ज्‍यादा बिल आने पर विवाद कर सकते हैं उपभोक्‍ता

तीन अगस्‍त को बिजली छूट के संबंध में एक पत्र जारी हुआ है, जिसमे 400 यूनिट बिजली छूट के स्थान पर 100 यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ही छूट प्राप्त होगा। कुछ क्षेत्रों में एकल बत्ती वाले उपभोक्ताओं को पूर्व में जो फ्लेट रेट में बिल आ रहा था, वह अब उन उपभोक्ताओं को प्राप्त नहीं होगा। इन योजनाओ के बंद होने से उपभोक्ताओ में नाराज़गी हो सकती है, जिसकी वजह से मीटर रीडरों के साथ उपभोक्ताओं द्वारा विवाद करने की सम्भावना है। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में मीटर रीडरों के साथ मारपीट एवं गालीगलौज होने की भी सम्भावना है।

Meter Reader  साफ्टवेयर के कारण बिलिंग में टाइम

 यह कि वितरण कंपनी के EITC के द्वारा बिलिंग एप को अपडेट किया गया है, अपडेट के पश्चात मीटर की फोटो खींचने में बहुत वक़्त लग रहा है, साथ ही फाइनल सबमिशन करने के बाद, प्रिंट ऑप्शन आने में वक़्त लगता है। इसके अतिरिक्त ब्लूप्रिंट प्रिंटर में प्रिंट कमांड देने के पश्चात बिल जब निकल जाता है, उसके बाद भी कुछ समय तक अगला बिल निकालने का ऑप्शन नहीं आ रहा है। इसकी वजह से मोबाइल का बैटरी जल्दी लो हो रहा है।

वेतन भुगतान में देर

प्रबंध निदेशक के बार बार दिशानिर्देश देने के बावजूद मीटर रीडरों के भुगतान में विलम्ब होता है। मैदानी कार्यालयों, संभागीय कार्यालयों के कार्यालय सहायक मीटर रीडरों के देयकों के सम्बन्ध में कोई रूचि नहीं दिखाते, सबसे ज्यादा भयावह स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में है। मीटर रीडरों को भुगतान प्राप्त होने में शहरी क्षेत्रो में दो माह का समय लग जाता है तथा ग्रामीण क्षेत्रो में इसकी कोई समय सीमा ही नहीं है। यदि कोई रीडर आपत्ति करता है तो उसके देयक से कटौती SPD लम्बी, जटिल और थका देने वाली है। उसका कार्यादेश को निरस्त करने की धमकी दी जाती है। मीटर रीडरों के देयक की प्रक्रिया लंबी और जटिल है।

परिचय पत्र भी नहीं किया जा रहा है जारी

काफी क्षेत्रों में मीटर रीडरों को परिचय पत्र नहीं दिया गया है. जबकि प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा इस सम्बन्ध में भी आदेशित किया गया है। मीटर रीडरों को सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करें, क्यूंकि मीटर रीडरों का भी अपना घर परिवार है और हर घर की तरह मीटर रीडरों के घरवाले भी अपने सदस्य के सुरक्षित घर आने की उम्मीद रखते है। साथ ही यदि किसी उपभोक्ता द्वारा किसी मीटर रीडर के साथ दुव्र्व्यवहार, गाली गलौज या मारपीट की जाती है, ऐसी परिस्थिति में उक्त उपभोक्ता के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने के लिए  मैदानी कार्यालयों को निर्देशित करने की कृपा करें।

Meter Reader मीटर रीडरों ने किया आग्रह

EITC के अपडेशन कार्यक्रम भी मीटर रीडरों के मैदानी समस्या को ध्यान में रखकर, कराने की कृपा करें। वर्तमान में मंहगाई अपने चरम पर है, इस मंहगाई के दौर में हर व्यक्ति प्रति माह भुगतान प्राप्त हो ऐसा उम्मीद रखता है। आज के दौर में परिचय पत्र ही एक ऐसा माध्यम है, जहाँ व्यक्ति की पहचान होती है। प्रमुखतः डोर टू डोर वाले जॉब में, अतः समस्त मीटर रीडर्स संगठन के माध्यम से आपसे निवेदन करते हैं कि भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए परिचय पत्र उपलब्ध करवाने की कृपा करें।

chatur postAugust 8, 2025
621 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 18:12:08
Privacy-Data & cookie usage: