Mitanin बिग ब्रेकिंग मितानिनों की हड़ताल खत्म: स्वास्थ्य सचिव कटारिया से बातचीत के बाद किया आंदोलन स्थगित

schedule
2025-09-09 | 16:38h
update
2025-09-09 | 16:38h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Mitanin रायपुर। छत्तीसगढ़ मितानिनों की करीब महीनेभर से चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से मुलाकात के बाद आंदोलनकारी मितानिनों ने हड़ताल स्थगित करने और काम पर लौटने की घोषणा की है।

राशि में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मितानीन स्वास्थ्य मितानिन संघ एवं प्रशिक्षक कल्याण संघ के नेतृत्व में 5 अगस्त से हड़ताल पर थीं। संघ के प्रतिनिधियों की मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव अमित कटरिया से मुलाकात हुई। इस दौरान मितानिनों की मांगों पर चर्चा हुई। चर्चा में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने जानकारी दी कि  मितानिनों की राशि में 50 प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया गया है।

Mitanin सकारात्मक रही चर्चा

चर्चा के दौरान बताया गया कि आरओपी में प्रशिक्षकों के लिए 16 रुपए प्रतिदिन, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर के लिए 23 रुपए प्रतिदिन और ब्लॉक समन्वयक के लिए 1875 रुपए निर्धारित किए जाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई है।

SHSRC का गठन

चर्चा के दौरान मितानिनों को बताया गया कि पहले से संचालित संस्था का कार्य समाप्त हो गया है ऐसे में मितानिनों की सुविधा के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार State Health Resource Centre (SHSRC) का गठन किया गया है जिसके सामान्य सभा के अध्यक्ष सचिव स्वस्थ और कार्यकारी समिति के अध्यक्ष आयुक्त स्वास्थ्य हैं उनके माध्यम से मितानिन कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

Mitanin बैठक में ये प्रतिनिधि हुए शामिल

इस बैठक में संघ के प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ सचिव स्वास्थ अमित कटारिया आयुक्त सह मिशन संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला और मितानिन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अजय शंकर कन्नौजे उपस्थित रहे।

करीब महीनेभर चला आंदोलन

मितानिनों का यह आंदोलन सात अगस्‍त से  शुरू हुआ था। इस दौरान मितानिनों की तरफ से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा थात्र स्‍वास्‍थ्‍य सचिव से मिले आश्‍वासन के बाद मितानीन बुधवार से काम पर लौट आएंगी। हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में काफी दिक्‍कतें हो रही थीं।

chatur postSeptember 9, 2025
708 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 14:32:51
Privacy-Data & cookie usage: