भारत

दीपावली पर देश को तोहफा देंगे

मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

Modi न्‍यूज डेस्‍क। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्‍ली में ऐतिहासिक लाल किला की प्रचारी पर ध्‍वजा रोहण किया। स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, ट्रेड वार, देश के विकास समेत विभिन्‍न विषयों पर विस्‍तार से अपनी बात कही।

मोदी  ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेड इन इंडिया की शक्ति हमारे हाथ में थी, इसलिए बिना रुकावट हमारी सेना अपना पराक्रम करती रही। बीते दस वर्षों में लगातार डिफेन्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को हम मिशन की तरह लेकर चले हैं, उसके नतीजे आज नजर आ रहे हैं।

राजघाट पर महात्‍मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी राजघाट गए, जहां उन्‍होंने महात्‍मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि आपूर्ति की।

ऑपरेशन सिंदूर के जवानों को किया सलाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जाबांजो को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल 2025 को हुए हमले के बाद, हमने भारतीय सेना को रणनीति, उद्देश्य और समय तय करने की पूरी छूट दी। हमारी सेना ने वह कर दिखाया, जो कई दशकों तक हुआ नहीं था।

दीपावली पर देश को तोहफा देंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीपावली में बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है। आठ साल में जीएसटी पर बड़ा काम किया है। आठ साल के बाद समय की मांग है हम इसे रिव्‍यू करें। हमने इसके लिए हाइपावर कमेटी बनाई है। राज्‍यों से भी बात की है। हम नेक्‍सट जनरेशन जीएसटी लेकर आ रहे हैं। इसमें सामान्‍य लोगों के हिस्‍से की चीजों पर जीएसटी कम करने जा रहे हैं। इससे लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। छोटे उद्योगों को लाभ होगा।

देश के युवाओं के लिए खुश खबर

आज 15 अगस्‍त है आज ही के दिन देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए की योजना लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवा को 15 हजार रुपए सरकार की तरफ से दी जा रही है। कंपनी जो नए रोजगार ज्‍यादा देगा उसे प्रोत्‍साहन राशि दी जाएगी।

Modi पाकिस्‍तान को सख्‍त संदेश

लालकिला की प्राचरी से अपने संबोधन मे प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्‍तान को बड़ा संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान अब सिंधू का पानी भूल जाए। उन्‍होंने साफ संदेश दिया कि भारत एटमी धमकी से न डरा है और न डरेगा। उन्‍होंने कहा कि भारत ने तय कर लिया है खून और पानी साथ नहीं बह सकता। हिंदुस्‍तान के हिस्‍से के पानी पर सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्‍तान का अधिकार है।

भारत अब फाइटर जेट का इंजन भी बनाएगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मैक इन इंडिया की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। उन्‍होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब भारत फाइटर जेट का इंजन बनाए। उन्‍होंने कहा कि हम गगनयान की तैयारी कर रहे हैं। हम स्‍पेस में अपना स्‍टेशन बनाएगें। उन्‍होंने कहा कि आत्‍मनिर्भर भारत के तहत गगनयान की तैयारी कर रहे हैं।

आत्‍मनिर्भर भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक राष्‍ट्र के लिए आत्‍मसम्‍मान की सबसे बड़ी कसौटी आज भी उसकी आत्‍मनिर्भरता है। विकसित भारत का आधार भी आत्‍मनिर्भर भारत है।

कृषि उत्‍पादक में नई बु‍लंदी

मोदी ने कहा कि किसानों का भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में बड़ा योगदान है। पिछले साज अनाज उत्‍पादन में किसानों ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। आज भारत दूध, दाल और फल उत्‍पादन में नंबर वन हो गया है। मछली उत्‍पादन के मामले में हम दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। चावल, गेहूं और सब्‍जी के उत्‍पादन में भी दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। चार लाख करोड़ का एक्‍सपोर्ट हुआ है।

Modi उर्वरक उत्‍पाद में आत्‍म निर्भर बनाने पर जोर

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने खाद और उर्वरक उत्‍पादन में भी भारत को आत्‍मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि अभी इसे के लिए हम दूसरे देशों पर निर्भर हैं, लेकिन मुझे अपने युवाओं और वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है। भारत जल्‍द ही इस क्षेत्र में भी आत्‍म निर्भर बनेगा।

10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्‍होंने बताया कि आज 11 वर्ष में सोलर एनर्जी Solar Energy तीस गुना बढ़ चुकी है। भारत मिशन ग्रीन हाइड्रोजन की दिशा में आज हजारों करोड़ रुपए निवेश कर रहा है।  भारत न्यूक्लियर एनर्जी Nuclear Energy पर भी व्यापक पहल कर रहा है। इस क्षेत्र में 10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर Nuclear Reactor तेजी से काम कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक हम देश की परमाणु ऊर्जा Nuclear Energy क्षमता को 10 गुना से अधिक बढ़ाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

0 दाम कम दम ज्‍यादा: हमारे हर उत्‍पाद का दम कम होना चाहिए, लेकिन दम ज्‍यादा होना चाहिए।

0 समृ‍द्ध भारत: जब लाखो बलिदानी से देश स्‍वतंत्र हुआ, अब हमें इसे समृद्ध भारत बनाना है। उन्‍होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी अब इसे समृद्ध बनाएंगे।

0 दुनिया जब आज ग्‍लोबल वार्मिंग को लेकर चिंतित है, तब हमने क्‍लीन एनर्जी को 50 प्रतिशत लक्ष्‍य 2023 के लिए निर्धारित किया था। उसे हमने 2025 में पूरा कर लिया है।

0 देशी की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। नए संकट के बीज बोये जा रहे हैं। ये घुसपैठिये मेरे देश के युवाओं का रोजगार छीन रहे हैं। यह मेरा देश सहन नहीं करेगा।

Back to top button