Site icon Chatur Post

Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को बनाया एक अनोखा रिकार्ड: ऐसा करने वाले बने पहले राजनेता…

Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को बनाया एक अनोखा रिकार्ड: ऐसा करने वाले बने पहले राजनेता...

Modi न्‍यूज डेस्‍क। प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल चल रहा है। इस बीच 22 मार्च को उन्‍होंने एक अनोखा रिकार्ड बनाया है। उन्‍होंने एक मुख्‍यमंत्री का रिकार्ड तोड़ा है।  

मोदी ने बनाया यह रिकार्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक सरकार के मुखिया के रुप में काम करने का रिकार्ड बनाया है। बात दें कि नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे।

8931 दिन का बनाया रिकार्ड

22 मार्च को नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखियाके रुप में 8931 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। यह कार्यकाल मुख्‍यमंत्री और प्रधानमंत्री के रुप में उनके कार्यकाल को मिलकर हो रहा है।

इससे पहले पवन कुमार के नाम था रिकार्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के रुप में 8 हजार 9 सौ दिन से ज्‍यादा का कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे राजनेता बने हैं। इससे पहले सरकार के मुखिया के रुप में सबसे लंबा कार्यकाल पवन कुमार चामलिंग के नाम था।

पवन कुमार चामलिंग का कार्यकाल

पवन कुमार चामलिंग का कार्यकाल 8930 दिन का था। चामलिंग का यह कार्यकाल सिक्‍कमी के मुख्‍यमंत्री के रुप में था। चामलिंग 12 दिसंबर 1994 से 27 मई 2019 तक सिक्किम के मुख्‍यमंत्री रहे।

दूसरे सबसे लंबा कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए है। भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री पं‍. जवाहर लाल नेहरु हैं। नेहरु का कार्यकाल 6123 दिन का था।

मोदी ने इंदिरा के कार्यकाल को पीछे छोड़ा

प्रधानमंत्री के रुप में लंबा कार्यकाल के मामले में नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री के रुप में इंदिरा गांधी का कार्यकाल 4077 दिन का है।

मोदी को बधाई

सरकार के मुखिया के रुप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर नरेंद्र मोदी को बधाई मिल रही है। गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्‍यक्ष नितिन नबीन समेत पार्टी के अन्‍य नेताओं ने उन्‍हें बधाई दी है।

Exit mobile version