सोशल मीडिया

Mona Sen छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में अध्यक्ष की नियुक्ति: इस महिला कलाकार को मिली जिम्मेदारी

Mona Sen  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म विकास निगम में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को नियुक्ति का आदेश जारी किया है। छालीवुड स्टार को फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष

सरकार ने छालीवुड स्टार मोना सेन को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार मोना सेन सरकार के अगले आदेश तक फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष बनी रहेंगी।

Mona Sen  जानिए- कौन है मोना सेन

मोना सेन रायपुर की रहने वाली हैं। 2015 में उन्होंने फिल्म गोलमाल से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की।  अब तक वे दर्जनों फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। फिल्मों के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

गोल्‍डन बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड

मोना सेन का नाम गोल्‍डन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है। उन्‍होंने बेटियों के संरक्षण के लिए संकल्‍प मुहिम चलाया था। इसके तहत उन्‍होंने बेटियों के परिजनों एक संकल्‍प फार्म भरवाया जिसमें परिजनों ने यह संकल्‍प लिया कि जब तक उनकी बेटी अपने पैरों पर खड़ी नहीं जाती तब तक शादी नहीं करेंगे।

Back to top button