राज्य

छत्‍तीसगढ़ के 33 जिलों में बारिश की स्थिति

छत्‍तीसगढ़ के 33 जिलों में बारिश की स्थिति

Monsoon Report रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून को पहुंचे करीब महीनेभर का वक्‍त गुजर चुका है, जबकि पूरे राज्‍य में मानसून लगभग 20 दिन से सक्रिय है। राज्‍य में कुछ हिस्‍सों में लगातार बारिश हो रही है तो कहीं- कहीं लोग अब भी अच्‍छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इससे राज्‍य के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है तो कहीं सूखा के हालात बन गए हैं।

जानिए- छत्‍तीसगढ़ के 33 जिलों में बारिश की स्थिति

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक जून से 3 जुलाई की स्थिति में छत्‍तीसगढ़ के 19 जिलों में सामान्‍य से कम बारिश हुई है। दो जिलों में अल्‍प वर्षा की स्थिति है। वहीं, 11 जिलों में सामान्‍य बारिश हुई है। एक में सामान्‍य से कुछ ज्‍यादा, जबकि एक जिला में सामान्‍य से बहुत ज्‍यादा बारिश हो चुकी है।

Monsoon Report इन दो जिलों में सूखे की स्थिति

राज्‍य के जिन दो जिलों में सूखे की स्थिति बनी हुई है उनमें बेमेतरा और राजनांदगांव शामिल है। दोनों जिलों में अभी तक सामान्‍य से 65 और 63 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बता दें कि सामान्‍य से 30 प्रतिशत कम बारिश होने की स्थिति में उस क्षेत्र को सूखाग्रस्‍त मान लिया जाता है। हालांकि मानसून अभी सक्रिय है, ऐसे में इस स्थिति में बदलाव की पूरी संभावना बनी हुई है।  

इन जिलों में बाढ़ के हालात

दुर्ग संभाग के दो जिलों में खूसे की स्थिति बनी हुई है तो उधर बस्‍तर और सरगुजा संभाग के एक-एक जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में सबसे ज्‍यादा बारिश बलरामपुर जिला में दर्ज की गई है। वहां अब तक सामान्‍य से 121 फीसद से ज्‍यादा बारिश हो चुकी है। इसी तरह बस्‍तर संभाग के बीजापुर में भी सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश हो चुकी है।

Monsoon Report राज्‍य में सामान्‍य से 12 प्रतिशत कम वर्षा

छत्‍तीसगढ़ में बारिश की औसत की बात करें तो राज्‍य स्‍तर पर 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्‍य में 215 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 188 मिमी ही बारिश हुई है।

छत्‍तीसगढ़ के जिलों में बारिश की स्थिति

बहुत ज्‍यादा- बलरामपुर          

ज्‍यादा- बीजापुर,

सामान्‍य – बलौदाबाजार, बस्तर, दंतेवाड़ा, जांजगीर, जशपुर, कांकेर, कोरिया, मोहला मानपुर चौकी, रायगढ़, सूरजपुर

कम – बालोद, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर, मुंगेली, नारायणपुर, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुकमा, सरगुजा

बहुत कम- बेमेतरा, राजनंदगांव

बालोद143.3186.4-23DEFICIENT
बलौदाबाजार148.2164.5-10NORMAL
बलरामपुर345.6156.2121LARGE EXCESS
बस्तर292.1247.718NORMAL
बेमेतरा69.7196.8-65LARGE DEFICIENT
बीजापुर319.7235.936EXCESS
बिलासपुर108.2180.4-40DEFICIENT
दंतेवाड़ा256.7198.130NORMAL
धमतरी132.3202.9-35DEFICIENT
दुर्ग111.9220.1-49DEFICIENT
गरियाबंद158.8205.4-23DEFICIENT
गौरेला पेंड्रा मरवाही154212.6-28DEFICIENT
जांजगीर202174.416NORMAL
जशपुर315.6284.411NORMAL
कबीरधाम86.5159.8-46DEFICIENT
कांकेर205.1223,7-8NORMAL
खैरागढ़ छ गंडई101.4137.9-26DEFICIENT
कोंडागांव178.2210.4-15DEFICIENT
कोरबा171.3207.3-17DEFICIENT
कोरिया227.8196.416NORMAL
महासमुंद133.6204.2-35DEFICIENT
मनेन्द्रगढ़ भरतपुर146.2196.5-26DEFICIENT
मोहला मानपुर चौकी231.2196.518NORMAL
मुंगेली114.1180.2-37DEFICIENT
नारायणपुर179.7212.1-15DEFICIENT
रायगढ़248.4212.117NORMAL
रायपुर122.2187.1-35DEFICIENT
राजनंदगांव76.6207.6-63LARGE DEFICIENT
सक्ती139.9194.6-28DEFICIENT
सारंगढ़ बिलाईगढ़146.6187.3-22DEFICIENT
सुकमा124.3221-44DEFICIENT
सूरजपुर220.5206.17NORMAL
सरगुजा168.8244-31DEFICIENT
छत्‍तीसगढ़188.6215-12NORMAL

Back to top button