Monsoon Session सदन में आज 109 ध्‍यानाकर्षण और 15 विधेयक: ये दो मंत्री करेंगे सवालों का सामना…

schedule
2025-07-18 | 04:22h
update
2025-07-18 | 04:22h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Monsoon Session रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र का आज (शुक्रवार) को अंतिम दिन है। सदन में आज प्रश्‍नकाल में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्‍मी राजवाड़े सवालों का सामना करेंगे।

धान और आंगनबाड़ी पर सवाल

धान और आंगनबाड़ी केंद्रों में सामग्री वितरण को लेकर आज प्रश्‍नकाल गरमा सकता है। प्रश्‍नकाल की आज शुरुआत धान से ही होगी। सदस्‍यों ने पिछले खरीफ सीजन की धान खरीदी और अतिरिक्‍त धान को लेकर कई सवाल लगाए हैं। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रो और समाज कल्‍याण विभाग से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे।

Monsoon Session  एक साथ 109 ध्‍यानाकर्षण की सूचना

सदन में आज एक साथ 109 ध्‍यानाकर्षण की सूचनाएं पेश की जाएगी। हालांकि इसमें से शुरुआती दो से चार पर ही चर्चा होगी। बाकी सभी में विभाग की तरफ से लिखित उत्‍तर सदन पटल पर रखा दिया जाएगा।

धर्मजीत सिंह,  बिलासपुर-तखतपुर-मुंगेली-पोड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क क्रमांक 130 ए अत्यंत जर्जर होने की ओर उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

दिलीप लहरिया,  जनपद पंचायत मस्तुरी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता किए जाने की ओर उपमुख्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

राजेश मूणत,  साईस कॉलेज रायपुर में आयोजित बोरे बासी कार्यक्रम में अनियमितता किए जाने की ओर श्रम मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

संदीप साहू,  जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के अंतर्गत खनिजों का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

BJP विधायक अजय चन्द्राकर, धर्मजीत सिंह, संदीप साहू,  प्रदेश में सहकारी सोसायटियों में रासायनिक उर्वरक उपलब्ध नहीं होने की ओर कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

अजय चन्द्राकर, धर्मजीत सिंह,  धमतरी जिले के कुरूद के ग्राम बंजारी बगौद में स्थित मेगा फूडपार्क में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने की ओर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

एमएलए अजय चन्द्राकर, धर्मजीत सिंह,  प्रदेश में समस्त राजस्व कार्यालयों में इंटरनेट कनेक्टीविटी की सुविधा नहीं दे पाने की ओर राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

विधायक अजय चन्द्राकर,  प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में छात्रों को धर्म विशेष के आधार पर कार्यकम व धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए बाध्य किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

अजय चन्द्राकर, धर्मजीत सिंह, रिकेश सेन,  प्रदेश के सहकारी बैंकों में कूटरचना कर कृषकों से फर्जीवाड़ा किए जाने की ओर सहकारिता मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

अजय चन्द्राकर, धर्मजीत सिंह, रिकेश सेन,  प्रदेश में वन्यजीवों की मौतों में निरंतर वृद्धि होने की ओर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

डॉ. चरणदास महंत,विकम मंडावी,जनक ध्रुव,  जिला सरगुजा अंतर्गत पहाड़ी कोरवा आदिवासी द्वारा आत्महत्या किए जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (गृह) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इन्द्रशाह मंडावी,  प्रदेश में शासकीय चिकित्सकों द्वारा निजी अस्पतालों में प्रेक्टिस किए जाने की ओर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

Related Articles

राघवेन्द्र कुमार सिंह,  के.एस.के. महानदी पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा लंबित जल कर की राशि शासन को जमा नहीं किए जाने की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

राघवेन्द्र कुमार सिंह,  जांजगीर-चांपा जिले के कुश्ती स्टेडियम में टीन शेड एवं चबूतरा निर्माण में अनियमितता किए जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम,  निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत होने की ओर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

अंबिका मरकाम,  खनिज विभाग की लापरवाही से छोटेडोंगर-आमदाई के खेतों का बंजर होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

विधायक अंबिका मरकाम,  जिला दंतेवाड़ा के एकलव्य आश्रम में नाबालिग छात्रा गर्भवती होने की ओर आदिम जाति विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

अंबिका मरकाम,  जिला धमतरी में रेत खदानों का अवैध उत्खनन होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

राघवेन्द्र कुमार सिंह,  जांजगीर-चांपा जिले में की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

डॉ. चरण दास महंत,रिकेश सेन,  तेन्दूपत्ता संग्रहण में कुप्रबंधन के कारण संग्राहकों को आर्थिक क्षति होने की ओर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

डॉ. चरण दास महंत,रिकेश सेन,  प्रदेश में कृषि साख सहकारिता संस्थाओं में व्याप्त अनियमितता की ओर सहकारिता मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

विक्रम मण्डावी,  प्रदेश में युवतियों एवं महिलाओं की तस्करी होने की ओर उप मुख्यमंत्री (गृह) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

द्वारिकाधीश यादव, कुंवरसिंह निषाद, जनक ध्रुव,  प्रदेश में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के क्रियान्वयन में अनियमितता किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

विक्रम मण्डावी,  शेषराज हरवंश,  प्रदेश में स्कूलों के शिक्षकों की कमी एवं भवनों की स्थिति जर्जर होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

बालेश्वर साहू,  जिला जांजगीर-चांपा में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में अनियमितता किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

उमेश पटेल,  प्रदेश में युक्तियुक्तकरण किए जाने से उत्पन्न स्थिति की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

संदीप साहू,  प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें / पाठ्य सामग्रियों का वितरण नहीं होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

संदीप साहू,  प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों में गुणवत्तहीन चावल का वितरण किए जाने की ओर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इन्द्र साव,  जिला बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्रांतर्गत संचालित उद्योगों एवं कारखानों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिये जाने की ओर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इन्द्र साव,  जिला बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्रांतर्गत संचालित अडानी अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान द्वारा औद्योगिक नीति का पालन नहीं किए जाने की ओर राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

बघेल लखेश्वर,  विधान सभा क्षेत्र बस्तर में पेयजल की संकट होने की ओर उप मुख्यमंत्री (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

देवेन्द्र यादव,  प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

दलेश्वर साहू,  यशोदा निलाम्बर वर्मा,  जिला राजनांदगांव के नगर पंचायत डोगरगांव में छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 का उल्लंघन किए जाने की और उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

कुंवर सिंह निषाद,  अनिला भेडिया,  बालोद जिले में सोलर लाईट स्थापना कार्य के दौरान विद्युत प्रवाहित तार से नाबालिग मजदूर की मृत्यु होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

यशोदा निलाम्बर वर्मा,भूपेश बघेल,  जिला बेमेतरा अंतर्गत विकासखण्ड नवागढ़ में 11 वर्षीय बालिका की निर्मम हत्या की जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (गृह) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

यशोदा निलाम्बर वर्मा,  आशा हॉस्पिटल छुईखदान में भर्ती देवपुरा गंडई निवासी गर्भवती महिला की मौत होने की ओर चिकित्सा शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

हर्षिता स्वामी बघेल,  डोंगरगढ़ विधान सभा क्षेत्र के बरनारा व्यपवर्तन पोषण नहर निर्माण कार्य में अनियमितता किए जाने की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

यशोदा निलाम्बर वर्मा,  जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंतर्गत कोइलार नाला से पैलीमेटा नहर लाईनिंग कार्य में गुणवत्ताविहीन सामग्री उपयोग किए जाने की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम,  मिनीमाता हसदेव बांगो बांध से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों को जलाशय में स्पष्ट नीति के तहत मत्स्य पालन में प्राथमिकता देने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

भोलाराम साहू,  न्यू लुक बायोफ्यूल केमिकल कंपनी को जलाशय से कंपनी तक पाइप लाईन बिछाने हेतु सड़क खोदने की जांच किए जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

भोलाराम साहू,  डोंगरगांव में बगदई पुल से लेकर मोहड़ चौक तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता किए जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

सुशांत शुक्ला,  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत अनियमितता किए जाने की और कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

सुशांत शुक्ला,  मुक्तांजली 1099 एंबुलेंस योजना में अधिकारी / कर्मचारी द्वारा मृत्यु के फर्जी बिल लगाकर अनियमितता किए जाने की ओर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

बालेश्वर साहू,  शासकीय विद्यालयों की पाठ्य पुस्तकों को कबाड़ में बेचे जाने के संबंध में मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया,  मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कें अत्यंत जर्जर होने की ओर उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

दिलीप लहरिया,  मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गावों में विद्युत की समस्या होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

बिलासपुर जिले में अवैध शराब की बिक्री किए जाने की ओर दिलीप लहरिया, मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

दिलीप लहरिया,  बिलासपुर जिले में वनों के वृक्षों की अवैध कटाई किए जाने की और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

दिलीप लहरिया,  मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना कार्य में अनियमितता किए जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

भूपेश बघेल,  प्रदेश में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा आर्थिक अनियमितता किए जाने की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इंद्र साव,  जिला बलौदाबाजार-भाटापार के ग्रामीण क्षेत्रों में अद्योषित बिजली कटौती के संबंध में मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

चातुरी नंद,  सरायपाली विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति लंबित होने की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

चातुरी नंद,  सरायपाली विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा बिजली विभाग की राशि भुगतान में अनियमितता किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

कुंवर सिंह निषाद, भोलाराम साहू  विकासखण्ड छुरिया की ग्राम पंचायत सड़क चिरचारी में सूचना पटल गिरने से 5 वर्षीय बालक की मृत्यु होने की ओर उप मुख्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

एमएलए चैतराम अटामी,  उत्तरी गनपत जांगड़े  दंतेवाड़ा जिले में शासकीय कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्ति उपरांत भी अपने मूल कार्यालय में उपस्थिति नहीं देने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

चैतराम अटामी,  एन.एम.डी.सी. लिमिटेड एवं आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील इंडिया लिमिटेड किरंदुल / बचेली द्वारा वेस्ट मटेरियल को अवैध डंपिग किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

जल प्रदूषण पर ध्‍यानाकर्षण

दंतेवाड़ा की शंखनी और डंकनी नदी का जल प्रदूषित होने की ओर चैतराम अटामी, उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

चैतराम अटामी,  किरंदुल एवं बचेली नगर में पेयजल की समस्या होने की ओर उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इन्द्र साव,  प्रदेश के जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं उपकरणों का अभाव होने की ओर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

धर्मजीत सिंह,  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तखतपुर की सोनोग्राफी मशीन बंद होने की ओर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

घरम लाल कौशिक,  तेंदूपत्ता संग्रहण बोनस राशि वितरण में अनियमितता किए जाने की ओर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

धरम लाल कौशिक,  कांकेर जिला अंतर्गत वन अधिकार पत्र शून्य घोषित उपरांत भी विभाग द्वारा बेदखली की कार्यवाही नहीं किए जाने की ओर आदिम जाति विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

राघवेन्द्र कुमार सिंह,  जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमरताल स्थित संग्रहण केन्द्रों में उचित रख-रखाव के अभाव में धान खराब होने की और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

यशोदा निलाम्बर वर्मा,  प्रदेश में संचालित शासकीय शालाओं में शिक्षा गुणवत्ता के लिए विषय बंधन लागू करने और पूर्व संबंधित और विषयवार राजपत्र को विलोपित करने के निर्देश का पालन नहीं किए जाने की और मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

सुशांत शुक्ला,  डिप्लोमाधारी पात्र डीएड अभ्यार्थियों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति नहीं दिये जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

द्वारिकाधीश यादव,  महासमुन्द जिले के अंतर्गत ग्राम खैरझिटी स्थित करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश का पालन नहीं किए जाने की ओर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

चातुरी नंद,  प्रदेश में पुलिस के उदासिन रवैये से जातीय उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि होने की ओर उप मुख्यमंत्री (गृह) का ध्यान आकर्षित करेंगी।

चातुरी नंद,  छत्तीसगढ़ बीज निगम में पंजीयन, ग्रेडिंग और भुगतान में अनियमितता किए जाने की ओर कृषि विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

फूलसिंह राठिया,  नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अचल सम्पत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड की कार्यवाही नहीं किए जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

लालजीत सिंह राठिया,  पशुपालन विभाग में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

जनक ध्रुव,  गरियाबंद जेल में निरूद्ध एक व्यक्ति एवं जिला बेमेतरा ग्राम अमलीडीह निवासी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की और उप मुख्यमंत्री (जेल) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

हर्षिता स्वामी बघेल,  डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनगटा एवं जोरातराई में भू-माफियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की ओर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर और धर्मजीत सिंह, प्रदेश में मिशन अमृत सरोवर योजनान्तर्गत अनियमितता किए जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

अजय चन्द्राकर,  प्रदेश में मितानिनों को प्रशिक्षण नहीं दिये जाने की ओर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

अजय चन्द्राकर, धर्मजीत सिंह,  प्रदेश में मानव तस्करी की घटनायें होने की ओर उप मुख्यमंत्री (गृह) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

अंबिका मरकाम,  कोरगांव वन क्षेत्र में सागौन पेड़ों का अवैध कटाई होने की ओर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

अंबिका मरकाम,  प्रदेश में शासकीय स्कूलों की जर्जर स्थिति होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

रामकुमार यादव,  चन्द्रपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केकराभाठा एवं कबारी पाली के कृषकों को मुआवजा प्रदान नहीं किए जाने की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

शेषराज हरवंश,  नगर पंचायत घरघोड़ा के निर्माण कार्यों में अनियमितता किए जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगी।

विक्रम मंडावी,  शासकीय संविदा एन.एच.एम. द्वारा निजी चिकित्सालय में प्रेक्टिस करने के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

बालेश्वर साहू,  सक्ती जिले के अंतर्गत नगर पंचायत डभरा में गुणवत्ता विहीन गौरव पथ निर्माण में अनियमितता किए जाने की ओर उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

उमेश पटेल,  रायगढ़ जिले में राशन दुकानों में गुणवत्ताविहीन चावल का वितरण किए जाने की ओर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

राजेश अग्रवाल,  सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्रों में मोबाईल नेटवर्क सुविधा नहीं होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

बघेल लखेश्वर,  बस्तर संभागान्तर्गत जिलों में रीपा के तहत निर्मित भवन, मशीनों व अन्य संसाधनों के उपयोग के संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

देवेन्द्र यादव,  व्यापम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के संबंध में उप मुख्यमंत्री (तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

देवेन्द्र यादव, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक भर्ती के संबंध में मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

कुंवर सिंह निषाद,  जिला अस्पताल दुर्ग में चिकित्सकों की ईलाज में लापरवाही किए जाने की और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

कुंवर सिंह निषाद,  जिला राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या के संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

दलेश्वर साहू,  कोटवार सेवा भूमि में अवैध निर्माण एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण किए जाने की ओर राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

देवेन्द्र यादव, इन्द्र साव,  छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनधारी के संबंध में वित्त मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

भावना बोहरा,  युक्तियुक्तकरण के तहत किए गये शिक्षकों की पदस्थापना के संबंध में मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम,  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के अस्पताल एवं डिस्पेंसरी में दवाई खरीदी में अनियमितता की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम,  छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य कल्याण मण्डल में निर्माण कर्मकार हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र योजना का लाभ श्रमिकों को नहीं मिलने की ओर श्रम मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

सुशांत शुक्ला,  प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता कार्यक्रम अंतर्गत पी. एम. यू, भर्ती में अनियमितता किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

राघवेन्द्र कुमार सिंह,  प्रधानमंत्री आवास निर्माण के काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं होने की ओर उप मुख्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) का ध्यान आकर्षित करेंगे।

अटल श्रीवास्तव, सदस्य प्रदेश में स्थापित उद्योगों एवं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा जलकर की राशि जमा नहीं किए जाने की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

संगीता सिन्हा,  जिला बेमेतरा के विकासखण्ड बेरला अंतर्गत ग्राम सोंढ से पंतोरा सड़क निर्माण की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की ओर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

लता उसेंडी,  छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला की अधिकृत सड़क मार्ग में अन्य निजी बिल्डर द्वारा अनाधिकृत तरीके से मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन किए जाने की ओर आवास एवं पर्यावरण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

लता उसेंडी,  छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला के समीप संचालित कांक्रीट मिक्चर के कारण कॉलोनी के रहवासियों को हो रही परेशानियों के संबंध में आवास एवं पर्यावरण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

द्वारिकाधीश यादव,  गरियाबंद जिले के सिकासेर जलाशय से कोडार जलाशय महासमुन्द तक लिंक नहर निर्माण में अनियमितता की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

हर्षिता स्वामी बघेल,  पीडीएस. चावल की अवैध तरीके से खरीदी किए जाने की ओर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी।

ओंकार साहू,  प्रदेश में रेत माफियाओं द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

ओंकार साहू  कांकेर एवं कोंडागांव जिले के वनमंडलों में निर्माण कार्यों में उपयोगिता गौण खनिजों के रॉयल्टी में अनियमितता किए जाने की ओर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

अटल श्रीवास्तव,  बिलासपुर जिले अंतर्गत ग्राम पहन्दा में निर्मित एनीकट टूट कर बह जाने से किसानों को सिंचाई की गंभीर समस्या होने की ओर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

भूपेश बघेल,  कुनकुरी नगर पंचायत अंतर्गत छठ घाट एवं डैम सफाई कार्य में अनियमितता किए जाने की ओर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इन्द्र शाह मंडावी, जनक ध्रुव,  विकासखण्ड कांसाबेल अंतर्गत ग्राम बगिया स्थित आदिवासी छात्रावास में 9 वर्षीय छात्रा की सर्पदंश से मृत्यु होने की और आदिम जाति विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

भूपेश बघेल,  दुर्ग जिले के ग्राम पाटन के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालको/दुकानदारों को खाद्यान्न वितरण की कमीशन राशि का भुगतान नहीं किए जाने की ओर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

धरमलाल कौशिक,  रायपुर बिलासपुर मार्ग पर धनेली एवं बिलासपुर के मटियारी में स्थित ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर में अनियमितता किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

संगीता सिन्हा,  समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव करने से मिलींग का कार्य तथा चावल का परिदान करने के संबंध में सहकारिता मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

जानिए- सदन में आज कौन- कौन से विधेयक किए जांएगे पेश

लखनलाल देवांगन, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2025 (क्रमांक 17 सन् 2025) का पुरःस्थापन करेंगे।

वाणिज्यिक कर मंत्री ओ.पी. चौधरी, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 (क्रमांक 21 सन् 2025) का पुरःस्थापन करेंगे।

ओ.पी. चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ पेंशन निधि विधेयक, 2025 (क्रमांक 23 सन् 2025) का पुरःस्थापन करेंगे।

ओ.पी. चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक, 2025 (क्रमांक 24 सन् 2025) का  पुरःस्थापन करेंगे।

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2025 (क्रमांक 25 सन् 2025) का पुरःस्थापन करेंगे।

ओ.पी. चौधरी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक, 2025 (क्रमांक 26 सन् 2025) का  पुरःस्थापन करेंगे।

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान (संशोधन) विधेयक, 2025 (क्रमांक 27 सन् 2025) का पुरःस्थापन करेंगे।

Monsoon Session  इन विधेयकों पर सदन में होगी चर्चा

लखनलाल देवांगन, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, प्रस्ताव करेंगे कि – छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2025 (क्रमांक 17 सन् 2025) पर विचार किया जाए।

मंत्री ओ.पी. चौधरी, वाणिज्यिक कर मंत्री, प्रस्ताव करेंगे कि छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान (संशोधन) विधेयक, 2025 (क्रमांक 19 सन् 2025) पर विचार किया जाए।

ओपी चौधरी, वाणिज्यिक कर मंत्री, प्रस्ताव करेंगे कि छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 (क्रमांक 21 सन् 2025) पर विचार किया जाए।

ओ.पी. चौधरी, वित्त मंत्री, प्रस्ताव करेंगे कि छत्तीसगढ़ पेंशन निधि विधेयक, 2025 (क्रमांक 23 सन् 2025) पर विचार किया जाए।

ओ.पी. चौधरी, वित्त मंत्री, प्रस्ताव करेंगे कि छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक, 2025 (क्रमांक 24 सन् 2025) पर विचार किया जाए।

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, प्रस्ताव करेंगे कि छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2025 (क्रमांक 25 सन् 2025) पर विचार किया जाए।

ओ.पी. चौधरी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री, प्रस्ताव करेंगे कि छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक, 2025 (क्रमांक 26 सन् 2025) पर विचार किया जाए।

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, प्रस्ताव करेंगी कि छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान (संशोधन) विधेयक, 2025 (क्रमांक 27 सन् 2025) पर विचार किया जाए।

chatur postJuly 18, 2025
284 13 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.02.2026 - 05:53:03
Privacy-Data & cookie usage: