Monsoon Session विधानसभा के मानसून सत्र आज से: CM साय, वर्मा और कश्यप करेंगे सवालों का सामना

schedule
2025-07-14 | 04:36h
update
2025-07-14 | 04:36h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Monsoon Session  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान सदन की पांच बैठकें प्रस्तावित हैं। मानसून सत्र की शुरुआत दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ होगी। विपक्ष की तैयारी को देखते हुए सत्र के हंगामेदार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सदन में इन्हें दी जाएगी श्रद्धांजलि

सदन की कार्यवाही की शुरुआत परंपरा के अनुसार दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ होगी। सदन में प्रदेश के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर डॉ. रमन सिंह की तरफ से इनके निधन का उल्लेख किया जाएगा। अन्य सदस्य अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। दिवंगतों के सम्मान में सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित की जाएगी।

मूणत करेंगे प्रश्रकाल की शुरुआत

मानसून सत्र में प्रश्रकाल की शुरुआत सत्ता पक्ष की तरफ से होगी। भाजपा विधायक राजेश मूणत का पहला प्रश्र है। राजस्व विभाग से संबंधित इस प्रश्र का विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा उत्तर देंगे।

Monsoon Session  मुख्यमंत्री के सामने होंगे अजय चंद्राकर

प्रश्रकाल में ही भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के सवाल का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सामना करना होगा। चंद्राकर ने बस्तर विश्वविद्यालय को लेकर प्रश्र पूछा है। सदन में पहले दिन तीन मंत्री सवालों का सामना करेंगे। इसमें टंकराम वर्मा और मुख्यमंत्री के साथ मंत्री केदार कश्यप शामिल हैं।

पूछे गए हैं 996 प्रश्र

बता दें कि पांच दिन के मानसून सत्र के लिए विधायकों की तरफ से कुल 996 प्रश्रों की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी गई है। सत्र के दौरान पहले दिन तीन मंत्री प्रश्रकाल में सवालों का सामना करेंगे। बाकी के चार दिनों में रोज दो-दो मंत्री उत्तर देंगे।

Monsoon Session  रेडी टू ईट पर हंगामा के आसार

मानसून सत्र के पहले ही दिन रेडी टू ईट का मुद्दा गरमा सकता है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मामले में ध्यानाकर्षण की सूचना दी है।

डॉ. महंत ने आरोप लगाया है कि रेडी टू ईट योजना आटा सप्लाई के लिए ऐसी महिला स्व सहायता समूहों का चयन कर लिया गया है, जिन्होंने आवेदन ही नहीं किया था। इस विषय पर डॉ. महंत महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का ध्यानाकर्षित करेंगे।

स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस की कमी पर भी ध्यानकर्षण

सोमवार को ही सदन में अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस की कमी का मुद्दा भी उठेगा। इस विषय पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने ध्यानकार्षण की सूचना दी है।

पेश किए जाएंगे आधा दर्जन से ज्यादा संशोधन विधेयक

सत्र के दौरान सरकार की तरफ से संशोधन विधेयकों के साथ ही एक विधेयक भी पेश किए जाने की संभावना है।

इनमें जीएसटी संशोधन विधेयक के साथ मोटरयान अधिनियम में संशोधन शामिल है।

सरकार की तरफ से स्टेट कैपिटल रीजन विधेयक भी मानसून सत्र में पेश किया जा सकता है।

कृषि उपमंडी और विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक भी सरकार ला सकती है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन फंड की स्थापना का विधेयक भी मानसून सत्र में भी लाया जा सकता है।

हंगामेदार रहने के आसार

मानसून सत्र भले ही छोटा है, लेकिन विपक्ष की तैयारी और रुख को देखते हुए इसके हंगामेदार होने के आसर हैं।

Related Articles

विपक्ष की तरफ से खाद बीज की कमी  के साथ ही बिजली की बढ़ी हुई दरों पर सरकार को घेरने की तैयारी है।

इसके साथ ही युक्तियुक्तरण को लेकर भी कांग्रेस की तरफ से सरकार की घेराबंदी की जा सकती है।

कांग्रेस की तरफ से भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया जा सकता है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति

सदन के अंदर कांग्रेस की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो चुकी है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में राजीव भवन हुई।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सदन के अंदर सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन किया गया। विधायकों विषय का पूरा अध्ययन करके को पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के लिए कहा गया है।

chatur postJuly 14, 2025
365 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:34:32
Privacy-Data & cookie usage: