Site icon Chatur Post

Musam 3 दिन में दोगुना बढ़ गया अंबिकापुर का तापमान, पूरे छत्‍तीसगढ़ में दिन का तपामन 30 के पार

Today’s Weather: अक्टूाबर में मई वाला तेवर: जानिए-छत्ती सगढ़ में गर्मी से कब मिलेगी राहत

Musam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत में ही मौसम गर्मी का अहसास दिलाने लगा है। हालांकि देर रात से सुबह तक मौसम में हल्‍की ठंड है, लेकिन पूरे राज्‍य का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है, जब‍कि अंबिकापुर समेत कई स्‍थानों का न्‍यूनतम तापमान तीन दिन में दो गुना बढ़ गया है।

Musam अभी और चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिना में रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। यह वृद्धि एक से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। इससे रात में भी ठंड लगभग खत्‍म हो जाएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन में हो रही तेज धूप के कारण हवा में नमी की मात्रा में कमी आ रही है। हवा के शुष्‍क होने से रात का तापमान भी चढ़ने लगा है।

Musam अंबिकापुर में भी गायब होने लगी ठंड

छत्‍तीसगढ़ के सबसे सर्द क्षेत्र अंबिकापुर संभाग में भी ठंड गायब होने लगी है। तीन दिन में वहां का न्‍यूनतम तापमान दोगुना बढ़ गया है। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो सामान्‍य से ढाई डिग्री अधिक है। इसी तरह वहां का अधिकतम तापमान भी 31.2 डिग्री तक पहुंच गया है, यह सामान्‍य से साढ़े छह डिग्री ज्‍यादा है।

Musam पेंड्रा का न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री से अधिक  

सरगुजा संभाग के साथ ही अमरकंटक से लगे पेंड्रा क्षेत्र भी सर्द रहता है, लेकिन वहां का भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पेंड्रा का न्‍यूनतम तापमान 13.4 डिग्री पहुंच गया है जो सामान्‍य से डेढ़ डिग्री अधिक है। पेंड्रा का अधिकतम तापमान 32.5 रिकार्ड किया गया। वहीं, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32 और न्‍यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Musam छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है, जब‍कि न्‍यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया है। माना का अधिकतम तापमान 32.6 और न्‍यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.6 और न्‍यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32.5 और न्‍यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Exit mobile version