NACHA अमेरिका में भी छत्‍तीसगढ़ का राज्‍योत्‍सव: सात समंदर पार भी चल रही रजत जयंती वर्ष की भव्‍य तैयारी

schedule
2025-10-13 | 10:31h
update
2025-10-13 | 10:33h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

NACHA रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना के रजत जयंती समारोह की भव्‍य तैयारी चल रही है। राज्‍य में राजधानी रायपुर से लेकर जिलों तक बड़े आयोजनों की तैयारी चल रही है। इस उत्‍सव की तैयारी छत्‍तीसगढ़ के साथ ही सात समंदर पार अमेरिका में भी चल रही है। वहां भी राज्‍य स्‍थापना दिवस पर भव्‍य आयोजन की तैयारी है।

अमेरिका में सात नवंबर को होगा कार्यक्रम

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना का कार्यक्रम 7 नवंबर को होगा। यह कार्यक्रम Washington St, Naperville में होगा। रजत जयंती के अवसर पर वहां सांस्‍कृतिक समेत अन्‍य कार्यक्रम होंगे।

NACHA कर रही है आयोजन

अमेरिका में छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना के कार्यक्रम का आयोजन NACHA की तरफ से किया जा रहा है। नाचा यानी North America Chhattisgarh Association अमेरिका में रह रहे छत्‍तीसगढ़ के लोगों का एक संगठन है। नाचा की तरफ से समय- समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

नाचा का आयोजन को लेकर संदेश

NACHA is excited to invite you, your friends, and your family to the NACHA Diwali and Chhattisgarh Foundation Day Celebration! Join us for an unforgettable evening filled with cultural performances, fun activities, and community bonding.

अगस्‍त में अंतरराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ NRI कन्वेंशन

नाचा की तरफ से इसी साल अगस्‍त में अंतरराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ NRI कन्वेंशन का आयोजन किया गया था। इसमें छत्‍तीसगढ़ के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए थे। इसका आयोजन शिकागों में किया गया था। दीपाली सरावगी नाचा की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

NACHA प्रधानमंत्री और उप राष्‍ट्रपति आएंगे छत्‍तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में राजधानी रायपुर में होने वाले भव्‍य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्‍ट्रपति शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन समारोह में एक नवंबर को आएंगे, जबकि उप राष्‍ट्रपति समापन कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि होंगे।

पांच दिनों तक चलेगा समारोह

राज्‍य स्‍तर पर होने वाला समारोह इस बार पांच दिनों तक एक से पांच नवंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी अपने छत्‍तीसगढ़ दौरे पर राज्‍य को कई सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नवा रायपुर में बनकर तैयार भव्‍य विधानसभा भवन का लोकापर्ण करेंगे। राज्‍य स्‍थापना का यह रजत जयंती समारोह फरवरी तक चलेगा।

chatur postOctober 13, 2025
244 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:41:55
Privacy-Data & cookie usage: