भारत

National President Election अपने दोनों डिप्‍टी CM के साथ दिल्‍ली पहुंचे CM विष्‍णुदेव साय: साथ में लेकर गए हैं यह फार्म  

National President Election रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अपने दोनों उप मुख्‍यमंत्रियों अरुण साव व विजय शर्मा के साथ रविवार की रात में नई दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। जहां वे भाजपा में होने जा रहे बड़े बदलाव का हिस्‍सा बनेगें।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का चुनाव

भाजपा के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसमें आज (सोमवार) को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। भाजपा के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के नाम की घोषणा मंगलवार को की जाएगी।

नबीन बनेगें नए अध्‍यक्ष  

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को दोपहर 2 बजे नामांकन भरा जाएगा। अध्यक्ष के नाम का ऐलान अगले दिन मंगलवार को होगा। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जा रहा है। नितिन नबीन के नाम का एक नामांकन फार्म भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को ही भरा गया है। इसमें देर रात तक राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को बुलाकर हस्ताक्षर कराए गए।

राष्‍ट्रीय परिषद के सदस्‍य भी गए दिल्‍ली  

नामांकन फार्म लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा के साथ प्रदेश के सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रविवार को यहां से दिल्ली रवाना हुए और रात को वहां पहुंच गए।

आज नामांकन, कल घोषणा

सोमवार को दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 5 से 6 बजे तक नाम वापसी का समय है। वैसे नितिन नवीन के नाम से ही अलग-अलग राज्यों के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा नामांकन भरे जाएंगे। अगले दिन मंगलवार जरूरत पड़ने पर 11.30 बजे से 1.30 तक मतदान का समय तय किया गया है। मतदान न होने की स्थिति में नितिन नबीन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।

नामांकन पर इनके हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, बयालदास बघेल, केदार कश्यप, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, सांसद बृजमोहन अवावाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक ननकीराम कंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने नामांकन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Back to top button