
National Unity Day रायपुर। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी Sardar Vallabhbhai Patel की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा।
भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री थे पटेल
बता दें कि सरदार पटेल देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री Deputy Prime Minister और पहले गृहमंत्री थे। आजादी के बाद भारत के रियासतों के विलय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गृह मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य में इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने गृह विभाग को इस आयोजन का नोडल विभाग घोषित है।
National Unity Day राष्ट्रीय एकता की शपथ
अफसरों ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों में सुबह साढ़े 10 बजे राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई जाएगी।
रन फार यूनिटी
इसके साथ ही रन फॉर यूनिटी Run for Unity, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, एकता पर आधारित प्रदर्शनियां, युवा रैलियां और जन-जागरूकता कार्यक्रम पूरे वर्ष भर अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे, जिससे सरदार पटेल Sardar Patel के योगदान और राष्ट्रीय एकता National Unity के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
सभी विभागों और जिलों को निर्देश
राज्य शासन ने सभी विभागों, जिलों और शासकीय संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि सरदार पटेल Sardar Patel के आदर्शों और एक भारत-श्रेष्ठ भारत One India Excellent India के संदेश को जन-सामान्य तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
National Unity Day मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा कि सरदार पटेल Sardar Patel का जीवन हमें यह संदेश देता है कि एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उनके अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने देश की अखंडता को सुदृढ़ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि इस अवसर पर हम सब मिलकर भारत की एकता Unity of India, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लें।




