राज्य

Nava Raipur Tehsil रायपुर में नए तहसील का गठन: 20 पटवारी हल्‍का के 39 गांवों को मिलाकर बना नया तहसील, अधिसूचना जारी

Nava Raipur Tehsil रायपुर। छत्‍तीगसढ़ सरकार ने रायपुर जिला में नए तहसील का गठन किया है। सरकार की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। रायपुर में अभी आठ तहसील है। नए तहसील के गठन के बाद रायपुर जिला में तहसीलों की संख्‍या बढ़कर नौ हो जाएगी।

नवा रायपुर को बनाया गया नया तहसील

सरकार ने राज्‍य की प्रशासनिक राजधानी नवा रायपुर को तहसील बना दिया है। राजस्‍व विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना का प्रकाशन 19 दिसंबर को किया गया है।

चार तहसीलों का बंटवारा

नवा रायपुर तहसील के गठन के लिए राजस्‍व विभाग ने मौजूदा चार तहसीलों का विभाजन किया है। सरकार ने जिल चार तहसीलों को काट कर नवा रायपुर तहसील का गठन किया है उसमें रायपुर, मंदिरहसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर शामिल है।

6 राजस्‍व निरीक्षक मंडल और 20 पटवारी हल्‍का

नवा रायपुर तहसील में छह राजस्‍व निरीक्षक मंडल और 20 पटवारी हल्‍का को शामिल किया गया है। जिन राजस्‍व मंडलों को नवा रायपुर में शामिल किया गया उनमें पलौद, मंदिरहसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेड़ी, रायपुर 18 और कांदुल शामिल हैं।

नवा रायपुर तहसील में शामिल पटवारी हल्‍का

नवा रायपुर में शामिल किए गए पटवारी हल्‍का में पलौद का- 20, 21, 23, 24 , 25 और 26

मंदिरहसौद पटवारी हल्‍का में 15 और 22

केंद्री पटवारी हल्‍का में 13, 14, 15, 16, 18 और 19

तोरला पटवारी हल्‍का में एक और दो

सेरीखेड़ी पटवारी हल्‍का में 16 और 39

रायपुर पटवारी हल्‍का   में 18 और कांदुल में 51 को शामिल किया गया है।

नवा रायपुर में शामिल गांव

(1) पलौद परसदा 20 पलौद 21 रीको 21 सेंद-21 चीचा 23 बरौदा-23 रमचंडी -23 कयाबांधा -24 झांझ 24 नवागांव -24 खपरी -24 कुहेरा – 25 राखी -25 कोटनी- 26 कोटराभाठा- 26 तांदुल-26

(2) मंदिर हसौद – छतौना – 22 नवागांव-15

(3) केन्द्री-बेन्द्री-13 परसट्ठी 13 निमोरा- 14 उपरवारा-15 तुता-15 केन्द्री-16 झांकी-16 खण्डवा-18 भेलवाडीह-18 पचेडा-19

(4) तोरला-चेरिया-1 पौता – 1 बंजारी-1 तेन्दुआ -1 कुरू-2

(5) सेरीखेडी-सेरीखेडी -16 नक्टी- 16 टेमरी-39 धरमपुरा-39 बनरसी-40

(6) रायपुर-18, कांदुल- माना -51

रायपुर जिला के ये हैं मौजूदा 8 तहसील

– रायपुर

– तिल्दा

– आरंग

– अभनपुर

– गोबरा नवापारा

– खरोरा

– धरसीवा

– मंदिर हसौद

Back to top button