Site icon Chatur Post

Navakhai छत्तीसगढ़ में 28 अगस्त को सरकारी छुट्टी की घोषणा, एक छुट्ट्टी की रद्द

badi

Navakhai  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की छुट्ट्टी को लेकर बड़ा अपडेट है। सरकार ने अगस्त में नई छुट्टी की घोषणा की है। इसके स्‍थान पर सरकार  ने एक छुट्टी कटौती भी कर दी है।

स्थानीय अवकाश में बदलाव

सरकार ने 2025 के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों में बदलाव किया है। इस संबंध में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है

28 अगस्त को अवकाश की घोषणा

छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त को अवकाश की घोषणा कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ में 28 अगस्त को स्थानीय अवकाश रहेगा।

Navakhai की छुट्टी

सामान्य प्रशासन विभाग ने 28 अगस्त को नवाखाई के अवसर पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव ने आदेश जारी किया है।

अष्‍टमी की छुट्टी रद्द

नवाखाई के अवसर पर 28 अगस्‍त को छुट्टी की घोषणा के साथ ही राज्‍य सरकार ने एक स्‍थानीय अवकाश रद्द कर दिया है। सरकार ने दुर्गा अष्‍टमी के अवसर पर घोषित स्‍थानीय अवकाश को रद्द किया है।

दुर्गा अष्‍टमी 30 सितंबर को है। 2025 के लिए जारी अवकाशों की सूची में 30 सितंबर को स्‍थानीय अवकाश की घोषणा की गई थी, लेकिन अब यह अवकाश रद्द कर दिया गया है।

Navakhai  अगस्‍त में अब 13 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

एक स्‍थानीय अवकाश बढ़ने से अगस्‍त 2025 में सरकारी कार्यालय कुल 13 दिन बंद रहेंगे। अगस्‍त में पांच शनिवार और पांच रविवार है। इसके अलावा 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस और 26 को तीजा के अवसर पर छुट्टी रहेगी। 9 अगस्‍त को विश्‍व आदिवासी दिवस और 16 को जन्‍माष्‍टमी पर भी सार्वजनिक अवकाश है, लेकिन 9 और 16 अगस्‍त को शनिवार है, इसलिए अलग से छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है।

Exit mobile version