Site icon Chatur Post

Navya Malik कौन है ये नव्‍या मलिक? जिसको लेकर पूर्व सीएम बघेल ने सदन में गृह मंत्री शर्मा से पूछा ये सवाल…

Navya Malik कौन है ये नव्‍या मलिक? जिसको लेकर पूर्व सीएम बघेल ने सदन में गृह मंत्री से पूछा ये सवाल...

Navya Malik रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को प्रश्‍नकाल में नव्‍या मलिक को लेकर सवाल हुआ। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने नव्‍या मलिक को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा से प्रश्‍न किया।

जानिए- क्‍या है मामला

दरअसल, भूपेश बघेल ने प्रश्‍नकाल में ड्रग्‍स तस्‍करी को लेकर सवाल किया था। इसके लिखित उत्‍तर में सरकार की तरफ से 282 प्रकरणों की जानकारी दी गई।

भूपेश बघेल का सवाल

मेरे प्रश्‍न के उत्‍तर में पिछले 12 महीने में पकड़े गए अंतरराज्‍यीय ड्रग्‍स तस्‍करों की सूची दी गई है। इसमें 282 प्रकरणों की जानकारी दी गई है। इसमें कितने गिरफ्तार हुए। इन 282 प्रकरणों में न्‍वया मलिक वाला प्रकरण शामिल है या नहीं, मैंने तो खोज लिया मुझे वह प्रकरण इस सूची में नहीं दिख रहा है।

कौन है नव्‍या मलिक

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि जो नव्‍या मलिक रायपुर में बहुचर्चित ड्रग्‍स का मामला है, जो आपकी भी जानकारी है, रेव पार्टी चलाती थी, बहुत सारे होटलों में कार्रवाई करती रही है, ये नव्‍या मलिक कौन है, इस सूची में क्‍यों नहीं है, इसका विदेश से क्‍या कनेक्‍शन है, कितने बार वो विदेश गई और किसके किसके साथ्‍ विदेश गई।

अपराध में कमी आई है

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्‍य में अपराधों में कमी आई है। 13 महीनों में पिछले 13 महीनों की तुलना में हत्‍या के मामलों में तीन प्रतिशत की कमी आई है। लूट की वारदातों में 10 प्रतिशत की कमी आई है।

ड्रग्‍स पर गृह मंत्री ने दी जानकारी

282 प्रकरणों में 206 में चालान पेश किया जा चुका है। कुल आरोपी 705 हैं, उसमें से 662 गिरफ्तार किए गए हैं।

नव्‍या मलिक पर क्‍या कहा विजय शर्मा ने

नव्‍या मलिक वाले प्रश्‍न पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैं एक विशेष नाम पर ध्‍यान नहीं दे पाया, परंतु करना जरुर है वो जो नाम अपने लिया है पूरी जानकारी उपलब्‍ध कराउंगा। मैं भी खुद भी कोशिश करके करुंगा।

गृह मंत्री ने दिया परीक्षण करने का आश्‍वासन

इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि यह बेहद चर्चित मामला है, लेकिन इस सूची में क्‍यों नहीं है यह बड़ी चूक है, क्‍या आप इसकी जांच कराएंगे, इसके लिए जिम्‍मेदार कौन है। इस पर विजय शर्मा ने कहा कि मैं इसका परीक्षण कराउंगा।

Exit mobile version