Site icon Chatur Post

Naxal नक्‍सली एरिया कमेटी चीफ ढेर: कुख्‍यात नक्‍सली पापाराव के भी मारे जाने की चर्चा, जानिए- कौन है पापाराव

Naxal नक्स ली एरिया कमेटी चीफ ढेर: कुख्या त नक्ससली पापाराव के भी मारे जाने की चर्चा, जानिए- कौन है पापाराव

Naxal रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो नक्सलियों को मार गिराया। इनमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा शामिल है। दूसरे नक्सली की पहचान नहीं हुई है। मौके से दो एके-47 बरामद किया गया है। दूसरा शव खूंखार नक्सली पापाराव का होने की संभावना जताई जा रही है।

अफसरों के अनुसार पापाराव नेशनल पार्क क्षेत्र का इंचार्ज और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का इकलौता सक्रिय सदस्य है। अगर पापाराव मारा गया तो बस्तर में सक्रिय नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का टॉप कैडर खत्म हो जाएगा।

पापाराव की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीजापुर नेशनल पार्क इलाके में नक्सली लीडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद फोर्स को रवाना किया गया था। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान नेशनल पार्क क्षेत्र National Park Area में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान डीआरजी के जवानों का नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा और उसका साथी मारा गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद करने के साथ ही दूसरे नक्‍सलियों की तलाश में सर्चिंग जारी है।         

डेढ़ साल में मारे गए 256 से ज्यादा नक्सली

2025 में सुरक्षा बलों ने 256 नक्सलियों को मार गिया है। इसमें 23 बड़े नक्सली शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने बीते साल माड़वी हिड़मा, नक्सल संगठन सचिव बसवाराजू, गणेश उइके को मार गिराया, जबकि भूपति, रूपेश और रामधेर जैसे बड़े नक्सलियों ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं।

अब इनकी तलाश

मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ी फोर्स के सामने अब कुछ गिनेचुने ही बड़े नक्सली रह गए हैं। इनमें नक्सलियों के पोलित ब्यूरो का सदस्य देवजी, मिशिर बेसरा और गणपति शामिल है। बस्तर में पापाराव और देवा अपनी जान बचाने के लिए अब भी जंगल में घूम रहे हैं।

Exit mobile version