Site icon Chatur Post

Naxalite सबसे बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन: एयरफोर्स के हेलीकाप्टरों से घेरेबंदी, जंगल में उतारे गए 5000 जवान

Naxalite सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन: एयरफोर्स के हेलीकाप्टरों से घेरेबंदी, जंगल में उतारे गए 5000 जवान

Naxalite  बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बार्डर पर नक्‍सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में छत्‍तीसगढ़, और तेलंगाना के साथ ही महाराष्‍ट्र की तरफ से भी फोर्स जंगल में घुस रही है।

इस ऑपरेशन में नक्‍सल मोर्चो पर तैनात वायु सेना के हेलीकाप्‍टरों को भी लगाया गया है। इसी वजह नक्‍सलियों के खिलाफ इसे देश के अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विराधी अभियान बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार यह अभियान नक्‍सलियों के बड़े कैडर जिसमें हिडमा और देवा भी शामिल हैं, उन्‍हें घेरने के लिए चलाया जा रहा है।

अब तक पांच न्‍क्‍सलियों को मार गिराने का दावा

पुलिस अफसरों के अनुसार सर्चिंग के दौरान जवानों ने अब तक पांच नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस और एंटी नक्सल मूवमेंट से जुड़े अफसरों को इनपुट मिला है कि बार्डर के करीब हिड़मा,देवा के अलावा हार्डकोर नक्सलियों का जमावड़ा है। करीब पांच हजार जवानों ने आसपास के पूरे इलाके को घेर रखा है और लगातार दबाव बना रहे हैं।

Naxalite  रुक- रुक कर हो रही गोलीबारी

सुरक्षा बलों और नक्सलियों की ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी की भी सूचना मिल रही है। नक्सल विरोधी अभियाान में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ, बस्तर फाइटर, महाराष्ट्र से सी60 कमांडो और आंध्रप्रदेश की ग्रेहाउंड्स फोर्स भी शामिल है।

बार्डर क्षेत्र में 150 नक्‍सलियों के होने की सूचना

सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़- तेलंगाना – महाराष्ट्र बार्डर (ट्राई जंक्‍शन) पर 150 से ज्‍यादा नक्‍सलियों के एकत्र होने का इनपुट मिला है। इनपुट के अनुसार हिड़मा,देवा, दामोदर सहित बड़े नक्सली नेताओं और नक्सली बटालियन को जवानों ने घेर लिया है।

देश के सबसे बड़े अभियान में पांच हजार जवान शामिल है। बार्डर के आसपास करीब 30 घंटे से भी अधिक समय से आपरेशन चल रहा है। छत्तीसगढ़ तेलंगाना सीमा के वेंकटपुरम मंडल में वीरभद्रराम, तडापला निच्छेना और वाजेदु मंडल में मोरुमुरु के वन क्षेत्रों को घेरकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Naxalite  ऑपरेशन में दो जवानों के घायल होने की सूचना

बताया जा रहा है कि करीब 30 घंटे से ज्‍यादा के इस ऑपरेशन में नक्‍सलियों की तरफ से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, जंगल में मोर्चा संभाले बैठे जवानों के लिए खाना और पानी हेलीकाप्‍टर से पहुंचाया जा रहा है।  

Exit mobile version