Site icon Chatur Post

Naxalite encounter छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सली मुठभेड़: 12 लाल आतंकी ढेर, तीन जवानों की भी बलिदानी, दो घायल

Naxalite encounter

Naxalite encounter रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्‍सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने 12 नक्‍सलियों को मार गिराया है। वहीं, तीन जवान भी बलिदान हो गए हैं। मारे गए सभी नक्‍सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

दंतेवाड़ा- बीजापुर सीमा पर मुठभेड़

मुठभेड़ की यह घटना दंतेवाड़ा-बीजापुर जिला की सीमा पर हुआ। बस्‍तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि इस मुठभेड़ में दो जवान घायल भी हुए हैं।

सुबह नौ बजे हुआ आमना-सामना

एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ पश्चिमी डिवीनल कमेटी के क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे हुई। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (एसटीएफ), कोरबा और सीआरपीएफ की संयुक्‍त टीम गश्‍त पर निकली थी। इस दौरान यह मुठभेड़ हुआ।

तीन जवान की बलिदानी

पुलिस अफसरों के अनुसार इस मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे बलिदानी हो गए। घटना के बाद गंगालूर थाना इलाके के जंगलों में जवानों की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।

राइफल और गोला-बारूद भी बरामद

पुलिस अफसरों ने बताया कि जवानों ने एनकाउंटर वाली जगह से एसएलआर राइफल, 303 राइफल और गोला-बारूद भी बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मौके पर सर्च जारी है। इलाके को सील कर दिया गया है।

जारी है ऑपरेशन

पुलिस अफसरों ने बताया कि घटना स्‍थल बैकअप पार्टी भी भेजी गई है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद जंगल की तरफ भागे नक्‍सलियों की तलाश की जा रही है।

पिछले महीने मारा गया था कुख्‍यात नक्‍सली

देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर 18 नवंबर को मरेडमिल्ली जंगल में एनकाउंटर में मारा गया। जवानों ने हिड़मा की पत्नी राजे उर्फ रजक्का और 4 अन्य नक्सलियों को भी ढेर किया था।

Exit mobile version