Site icon Chatur Post

Naxalites Big Breaking राजधानी रायपुर में नक्सली दंपत्ति गिरफ्तार: लंबे समय से भेज रहे थे खुफिया सूचनाएं

Naxalites Big Breaking राजधानी रायपुर में नक्सली दंपत्ति गिरफ्तार: लंबे समय से नक्सलियों को भेज रहे थे सूचना

Naxalites रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नक्सली दंपत्ति पकड़े गए हैं। दोनों लंबे समय से शहर के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे थे। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल और कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

चंगोराभाठा में किराया के मकान में रह रहे थे दोनों

पुलिस अफसरों के अनुसार पकड़े गए नक्सली दंपत्ति राजधानी के चंगोराभाठा क्षेत्र में किराया के मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने महीनेभर पहले यहां ईलाज के लिए आने की बात बताई है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस को खुफिया सूत्रों से राजधानी में दोनों नक्सलियों के सक्रिय होने की जानकारी मिली। यह भी पता चला कि दोनों अलग-अलग माध्यमों से नक्सलियों को सूचना भेज रहे हैं। इस सूचना की पड़ताल में जुटी पुलिस को दोनों का लोकेशन मिल गया।

Naxalites घर के अंदर मौजूद थे दोनों

दोनों की गिरफ्तारी कहां हुई इसको लेकर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी करके दोनों को पकड़ा है। वहीं एक चर्चा यह भी है कि पुरुष नक्सली को अंबेडकर अस्पताल से पकड़ा गया। इसके बाद महिला नक्सली को चंगोराभाठा स्थित मकान से गिरफ्तार किया गया।

बीजापुर के रहने वाले हैं दोनों

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए पकड़े गए नक्सली का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और कमला कुरसम (27) है। दोनों बीजापुर जिला के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

लंबे समय से हैं रायपुर में

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने रायपुर में एक साल पहले आने की बात बताई है, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों बीते पांच-छह साल से यहां अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे थे। इस दौरान जग्गू ने कई बड़े लोगों के यहां ड्राइवर की नौकरी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों वर्ष 2017 से नक्सली संगठन से जुड़े हैं।

पहचान के दस्तावेज फर्जी निकले

मकान किराया पर लेने के लिए दंपत्ति ने कमला का आधार कार्ड मकान मालिक को दिया था, जो फर्जी निकला। जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया है वहां महीनेभर पहले ही आए थे।

Naxalites जग्गू से रिमांड पर हो रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जग्गू को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं कमला को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version