प्रमुख खबरेंराज्य

Naxalites  भाजपा कार्यकर्ता की हत्या और डेढ़ करोड़ रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली समेत 60 ने किया सरेंडर

Naxalites  रायपुर। नक्सलियों के पोलित ब्यूरो का सदस्य और कुख्यात नक्सली मोजुल्ला उर्फ भूपति ऊर्फ सोनू दादा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। डेढ़ करोड़ रुपए के इनामी भूपति के साथ 60 दूसरे नक्सलियों ने भी पुलिस के सामने हथियार डाल दिया है। यह सरेंडर छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला में हुआ है। भूपति छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड है।

नक्सली संगठन को लगातार लग रहे झटके

मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्में के लक्ष्य को हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसका असर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दिख रहा है। बीते पांच-छह महीने में सुरक्षाबलों ने बस्तर से लेकर गरियाबंद तक नक्सलियों के कई बड़े लीडरों को ढेर कर दिया है। इसमें नक्सली संगठन का महासचिव बसवराजू भी शामिल है।

Naxalites  दबाव की वजह से सरेंडर

अफसरों के अनुसार छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर पूरी तरीके से दबाव बना रखा है। इसी वजह से नक्सली संगठन में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। नक्सलियों की तरफ से बार-बार युद्ध विराम और शांतिवार्ता का प्रस्ताव आ रहा है। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि नक्सली हथियार छोड़कर मुख्य धारा में आए।

महीनेभर पहले मारे गए थे दो सीसी मेंबर मारे

इससे पहले सुरक्षाबलों ने 23 सितंबर को नारायणपुर जिले में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के दो लीडर राजू दादा और कोसा दादा को मार गिराया था। इनपर 1.8-1.8 करोड़ का इनाम था। दोनों नक्सली महराबेड़ा में 27 जवानों की हत्या, बुकिनतोर ब्लास्ट में 4 जवानों की बलिदानी और जोनागुडेम और टेकलगुड़ा में 22-22 जवानों की हत्या में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में 16, आंध्रप्रदेश में 2, तेलंगाना में 4 और महाराष्ट्र में 5, कुल 27 गंभीर मामले दर्ज हैं।

Naxalites  भाजपा कार्यकर्ता की नक्सलियों ने कर दी हत्या

बीजापुर। नक्सलियों ने फिर एक भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए सत्यम पुनेम का रस्सी से गला घोंट दिया। घटना इलमिडी थाना क्षेत्र के मुजाल कांकेर की है। नक्सलियों ने लाश के पास पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में लिखा है कि पुनेम पुलिस तक जानकारी पहुंचाता था, इसलिए हत्या की गई है।

मंगलवार सुबह की घटना

घटना मंगलवार सुबह करीब 4-5 बजे की है। हथियारबंद नक्सली मुंजाल कांकेर में भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम के घर में घुसे। सत्यम पुनेम घर में ही था। इस दौरान नक्सलियों ने अपने साथ लाए रस्सी से सत्यम पुनेम का गला घोंट दिया। शव के पास छोड़े पर्चे में लिखा कि सत्यम पुनेम को कई बार चेतावनी दी गई थी, इसके बाद भी वह पुलिस की मुखबिरी करता रहा। इसके बाद मद्देड एरिया कमेटी ने मौत की सजा दी है।

Back to top button