मुख्य पृष्ठराज्य

Naxsali पहली बार: एक किलो सोना और साढ़े 3 करोड़ कैश के साथ 108 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxsali  जगदलपुर।  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में बुधवार को 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने रेड कार्पेट बिछाया  कर उनका मुख्य धारा में स्वागत किया।

आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर 3.95 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित है। नक्सली अपने साथ जंगल से 1.64 करोड़ का एक किलो सोना, 3 करोड़ 61 लाख नगद और 101 हथियार साथ लेकर आए थे, जो पुलिस को सौंप दिया है।

यह रकम लेवी के जरिये नक्सलियों ने एकत्र किया था

नक्सलियों के पास 7 एके-47, 10 इंसास राइफल, 5 एसएलआर राइफल, 4 एमजी राइफल, 20 नग 303 राइफल, 11 बीजीएम लॉन्चर बरामद हुए हैं। इन्हें सरकार की नीतियों का पूरा लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में SER की पहली बैठक: महानगरों की तर्ज पर होगा विकसित, जानिए- क्या होगा बदलाव

पुलिस ने अपील की है कि, जो भी नक्सली बचे हैं, वो भी समय रहते सरेंडर कर दें। सरेंडर कार्यक्रम में बस्तर संभाग के 7 जिलों के एसपी और डीजीपी मौजूद रहे।

ये सभी नक्सली दंडकारण्य इलाके में सक्रिय थे। जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण से पहले इन नक्सलियों ने सीधे बस्तर पुलिस से संपर्क किया था और अपने पास नगद और सोना होने की जानकारी भी दी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा: बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है

Chief Minister विष्णु देव साय ने नक्सली हिंसा के खिलाफ चल रही मुहिम को एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि अब बस्तर में बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की जीत हो रही है।

उन्होंने कहा कि जगदलपुर में 3.29 करोड़ के इनामी 108 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

केंद्र ने लगाया एस्‍मा तो हरकत में आई सरकार: 📍LPG और डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बस्तर में शांति, सुशासन और विकास की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादी कैडरों में 44 महिला माओवादी भी शामिल हैं।

यह दर्शाता है कि बस्तर के लोगों में अब विकास और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

Back to top button