Naxsali जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में बुधवार को 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने रेड कार्पेट बिछाया कर उनका मुख्य धारा में स्वागत किया।
आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर 3.95 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित है। नक्सली अपने साथ जंगल से 1.64 करोड़ का एक किलो सोना, 3 करोड़ 61 लाख नगद और 101 हथियार साथ लेकर आए थे, जो पुलिस को सौंप दिया है।
नक्सलियों के पास 7 एके-47, 10 इंसास राइफल, 5 एसएलआर राइफल, 4 एमजी राइफल, 20 नग 303 राइफल, 11 बीजीएम लॉन्चर बरामद हुए हैं। इन्हें सरकार की नीतियों का पूरा लाभ दिया जाएगा।
पुलिस ने अपील की है कि, जो भी नक्सली बचे हैं, वो भी समय रहते सरेंडर कर दें। सरेंडर कार्यक्रम में बस्तर संभाग के 7 जिलों के एसपी और डीजीपी मौजूद रहे।
ये सभी नक्सली दंडकारण्य इलाके में सक्रिय थे। जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण से पहले इन नक्सलियों ने सीधे बस्तर पुलिस से संपर्क किया था और अपने पास नगद और सोना होने की जानकारी भी दी थी।
Chief Minister विष्णु देव साय ने नक्सली हिंसा के खिलाफ चल रही मुहिम को एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि अब बस्तर में बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की जीत हो रही है।
उन्होंने कहा कि जगदलपुर में 3.29 करोड़ के इनामी 108 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बस्तर में शांति, सुशासन और विकास की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादी कैडरों में 44 महिला माओवादी भी शामिल हैं।
यह दर्शाता है कि बस्तर के लोगों में अब विकास और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।