Naya Raipur अब नवा रायपुर अलग जिला: इस कार्यक्रम में हुई घोषणा

schedule
2025-06-14 | 06:06h
update
2025-06-14 | 06:10h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Naya Raipur  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का नवा रायपुर को अलग जिला घोषित कर दिया गया है। अभी तक रायपुर जिला का हिस्‍सा था। सरकारी कामकाज से लेकर कर्मचारी संगठनों का पूरा कंट्रोल भी यहीं चलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

फेडरेशन ने बनाया अलग जिला

नवा रायपुर को अलग जिला सरकार ने नहीं बल्कि छत्‍तीसगढ़ के कर्मचारियों- अधिकारियों के संगठनों के सबसे बड़े संयुक्‍त संगठन छत्‍तीसगढ़ कर्मचरी- अधिकारी फेडरेशन ने बनाया है। फेडरेशन ने इसकी घोषणा के साथ ही नवा रायपुर के लिए अलग बॉडी का भी गठन कर दिया है। नवगठित इस बॉडी का शपथ ग्रहण समारोह भी हो चुका है।

जानिए- फेडरेशन के नवा रायपुर जिला का किसे बनाया गया संयोजक

फेडरेशन के नवगठित नवा रायपुर जिला का संयोजक संतोष कुमार वर्मा को बनाया गया है। शुक्रवार को नवा रायपुर में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा इस समारोह में मुख्‍य अतिथि के रुप में शामिल हुए। संयोजक के साथ नवा रायपुर जिला के अन्‍य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में जीआर चंद्राकर, बीपी शर्मा, पंकज पांडेय, सुमन शर्मा, अश्‍वनी चेलक, उमेश मुदलियार, सुनील नायक और पीतांबर पटेल समेत अन्‍य प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Naya Raipur  फेडरेशन के नवा रायपुर जिला के पदाधिकारियों की पूरी सूची

फेडरेशन के नवा रायपुर जिला में महिला प्रकोष्‍ठ का भी गठन कर दिया गया है। सोनाली तिड़के को इस प्रकोष्‍ठ का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही नवा रायपुर जिला में नौ उप संयोजक बनाए गए हैं। इनमें कांति सूर्यवंशी, जय प्रकाश दुबे, जागेश्‍वर भट्ट, एडी पावर, बजरंग प्रजापति, राजेश ठक्‍कर, सौरभ टंडन, दीपक बेतवार( विनीत वर्मा और हीरा चंद बघेल शामिल हैं।

Naya Raipur यह है फेडरेशन के नवा रायपुर की कार्यकारिणी

भैरव नारायण विश्‍वकर्मा को फेडरेशन के नवगठित जिला नवा रायपुर का महासचिव बनाया गया है। विश्‍वकर्मा मंत्रालय में पदस्‍थ हैं। कोषाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी आरडी मेहरा को  दी गई है। डीपी सिंह को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सचिव की जिम्‍मेदारी  अनिल सोनारे और वीरेन्द्र ध्रुव दी गई है। फेडरेशन की नवा रायपुर की कार्यकारिण में 80 लोगों को शामिल किया गया है।

chatur postJune 14, 2025
1,373 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:03:15
Privacy-Data & cookie usage: