April 7, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

New CM House: इस आलीशान बंगले में विष्‍णुदेव मनाएंगे दीपावली, जानिए.. नए सीएम हाउस में क्‍या है खास

New CM House: इस आलीशान बंगले में विष्णुवदेव मनाएंगे दीपावली, जानिए.. नए सीएम हाउस में क्यास है खास

New CM House: रायपुर। नवा रायपुर के सेक्‍टर 24 में छत्‍तसगढ़ के मुख्‍ममंत्री का नया बंगला बनकर तैयार हो गया है। बंगले में गृह प्रवेश की पूजा और गृह प्रवेश की औपचारिकता पूरी हो चुकी है। शि‍फ्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। संभव है कि मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव इस बार की दीपावली इसी आलीशान बंगले में मनाए।

सेक्‍टर 24 में बना यह बंगला बेहद खास है। इसका डिजाईन डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में बना था। तब बंगले का एरिया बहुत बड़ा था, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बंगले का एरिया कम करने के साथ ही डिजाई में भी बदलाव कराया था। यह बंगला सुविधाओं के साथ ही अत्‍याधुनिक सुरक्षा से लैस है।

New CM House:  राष्‍ट्रपति ने भी की सराहना..

छत्‍तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने दोपहर के भोज पर आमंत्रित किया था। सीएम ने राष्‍ट्रपति के लिए भोज का आयोजन नवा रायपुर में बने नए सीएम हाउस में किया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने बंगला के परिसर में पौधा रोपण किया। अफसरों के अनुसार राष्‍ट्रपति ने भी बंगले की सराहना की है।

सुरक्षा कर्मियों और स्‍टाफ के रहने की व्‍यवस्‍था गेट के पास की गई। सीएम का निवास सचिवालय में भी गेट के करीब बनाया गया है ताकि आंगतुकों को दिक्‍कत न हो। सीएम हाउस बहुत ही भव्‍य बना है। बंगले को देखने वाले लोगों का दावा है कि संभवत: देश के किसी भी दूसरे राज्‍य में इतना भव्‍य सीएम हाउस नहीं होगा।

New CM House:  जानिए.. नवा रायपुर में बने सीएम हाउस में क्‍या है खास

नया रायपुर के सेक्‍टर 24 में बना नया सीएम हाउस बहुत ही खास है। बंगले के अंदर और बाहर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से बंगले की अंदर की चीजों गोपनीय रखा गया है, लेकिन अंदर हर तरह की सुविधा है। सीएम का निवास सचिवालय में कांफ्रेंस हाल के साथ ही सचिव व अन्‍य स्‍टाफ के बैठने के लिए कमरे बने हुए हैं।

दीपावली में शिफ्टिंग संभव

बंगले में गृह प्रवेश की प्रक्रिया नवारात्र के दौरान पूरी हो चुकी है। गृह प्रवेश की औपचारिकता पूरी हो चुकी है। नवरात्र के दौरान ही मुख्‍यमंत्री ने बंगले के सचिवालय में कामकाज की शुरुआत कर दी है। इस तरह धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार बंगले में प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। संभव है कि मुख्‍यमंत्री इस बार दीपावली इसी बंगले में मनाए।

New CM House:   मंत्रियों के बंगले भी बनकर तैयार…

नवा रायपुर में राजभवन, स्‍पीकर हाउस और मंत्रियों का भी बंगला बन रहा है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों का बंगला बनकर तैयार हो चुका है। राम विचार नेताम और दयालदास बघेल वहां शिफ्ट भी हो चुके हैं। 2025 में सभी मंत्री रायपुर का बंगला छोड़कर नवा रायपुर में शिफ्ट हो जाएंगे।

Copyright © All rights reserved. | Powered By : Simpli Life