कर्मचारी हलचल

News बीमार है बिजली कंपनी की डिस्‍पेंसरी! रिटायर कर्मियों ने उठाया रोगमुक्‍त करने का बीड़ा, बोले…

News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के पूर्व और वर्तमान स्‍टाफ व उनके परिजनों के  ईलाज के लिए कंपनी मुख्‍यालय में एक डिस्‍पेंसरी है। अब यह डिस्‍पेंसरी समस्‍याओं से ग्रस्‍त होकर खुद ही बीमार पड़ गई है। सेवानिवृत्‍त कर्मचारी महासंघ ने इसका रोग ठीक करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए महासंघ ने कंपनी के सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के लिए एक अपील जारी की है।

अव्‍यवस्‍था की शिकार है डिस्‍पेंसरी

महासंघ की तरफ से जारी अपील में पॉवर कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों को पेंशन के अतिरिक्त कंपनी चिकित्सालय में मुफ्त दवाई जांच की सुविधा प्राप्त है लेकिन पिछले कुछ सालों से यह सुविधा भी अव्यवस्था का शिकार है। सेवानिवृत्त साथियों को भोजन के बाद दवाई और जांच की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, आम तौर पर बीपी और शुगर, थायराइड जैसी बीमारियों के लिए नियमित दवा की आवश्यकता होती है, और वह भी न मिलना चिंता और दुख का विषय है ।

News महासंघ ने लिया समस्‍या के निदान का संकल्‍प

 इसके लिए हम अकेले अकेले कंपनी को कोसते है लेकिन एकजुट न हो पाने से कंपनी को मनमानी का मौका मिला हुआ है ।  इसी आवाज को एकजुट करने छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ ने स्वर देने के लिए कमर कस कर मैदान में उतरा है।  सभी समस्याओं के निदान के लिए अग्रणी रहने का संकल्प लिया है । न तो हम किसी सेवानिवृत्त साथी का अहित होने देंगे और न ही कंपनी का अहित होने देंगे और ऐसा करने वाले प्रबंधन का मजबूत प्रतिकार करेंगे ।

एक सितंबर को 11 से 12 बजे प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

 इसीलिए आगामी 1 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक डंगनिया मुख्यालय के समक्ष एक घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें आपसे शरीक होने का निवेदन है। हमारी एकता प्रबंधन के लिए सबक होगा प्रदर्शन के बाद चेयरमैन और प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करा कर निराकरण की मांग करेंगे ।

News महासंघ की तरफ से इन्‍होंने जारी की है अपील

अरुण कुमार देवांगन, राष्ट्रीय महामंत्री, अश्वनी तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, जगजीत सिंह वालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष, पुनारद राम साहू, प्रदेश महामंत्री, शिशिर मजूमदार, प्रदेश संगठन मंत्री, हेमेंद्र जाधव , प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजय चौधरी, कार्यसमिति सदस्य, संतोष दुबे, कार्यसमिति सदस्य, प्रदीप देवांगन, कार्यसमिति सदस्य, चंद्र शेखर दुबे, कार्य समिति सदस्य और सभी सदस्यगण, सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ।

Back to top button