Chhattisgarhभारत

Vidhansabha विधानसभा में आज: डिप्‍टी सीएम और स्‍कूल शिक्षा मंत्री करेगें सवालों का सामना, जानिए और क्‍या होगा

Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की बुधवार को तीसरी बैठक है। आज सदन में डिप्‍टी सीएम अरुण साव, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सवालों का सामना करेगें। शहरी विकास, सड़क, श्रमिक और उद्योगों के साथ शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल आज सदन में पूछे जाएंगे।

उठेगा अवैध नशे का मामला

प्रदेश में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार का मामला आज सदन में उठ सकता है। विधानसभा सचिवालय से जारी कार्यसूची के अनुसार सदन में आज भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक ने इस विषय पर ध्‍यानाकर्षण की सूचना दी है। इस विषय पर गृह मंत्री विजय शर्मा सदन में जवाब देगें।

मंत्री और विधायक की छुट्टी का आवेदन

बजट सत्र में दयाल दास बघेल और रेणुका सिंह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस संबंध में उन्‍होंने सदन को सूचना भेजी है।  उनका पत्र आज सदन पटल पर रखा जाएगा।

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर भी ध्‍यानाकर्षण

राघवेंद्र सिंह ने जांजगीर चांपा जिला में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत संचालिक स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों के क्रियान्‍वयन में अनियमितता का मामला उठाएंगे। इस पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल सदन में उत्‍तर देगें।

विद्युत नियामक आयोग की अधिसूचना

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज सदन में राज्‍य विद्युत नियामक आयोग की दो अधिसूचनाओं को सदन पटल पर रखेगें। इनमें आपूर्ति संहिता में किया गया पांचवें संशोधन के साथ कार्य संचालन नियम में किए गए दूसरे संशोधन की अधिसूचना शामिल है।

राज्‍यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

बजट सत्र के पहले दिन हुए राज्‍यपाल के अभिभाषण पर धर्मजीत सिंह की तरफ से लाए गए कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्‍ताव पर आज से सदन में चर्चा शुरू होगी।

याचिकाओं की प्रस्‍तती

भावना बोहरा

ग्राम सोमनापुर नया में हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने

ग्राम कारेसरा में प्राथमिक शाला को माध्यमिक शाला में उन्नयन करने

ग्राम कड़कड़ा में प्राथमिक शाला भवन निर्माण करने

ग्राम सेमरहा में प्राथमिक शाला भवन निर्माण करने

ग्राम ढोरली में प्राथमिक शाला भवन निर्माण करने

ग्राम पौनी में प्राथमिक शाला भवन निर्माण करने

ग्राम झिरौनी में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण करने

ग्राम केशलीखुर्द में हाफ नदी पर पुल निर्माण करने

ग्राम डोंगरियाकला से पांडातराई तक डामरीकृत सड़क निर्माण करने

 ग्राम बानो से गुढ़ा तक डामरीकृत सड़क निर्माण करने

इसी तरह रोहित साहू

जिला मुख्यालय गरियाबंद में कन्या छात्रावास खोलने

 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम का उन्नयन सिविल अस्पताल में करने

जिला मुख्यालय गरियाबंद में महिला थाना खोलने

जटियाटोला-कनसिंघी के पास सूखा नदी में बैराज निर्माण करने

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button