NHAI रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) NHAI ने चिन्हांकित ब्लैक-स्पॉट्स पर सुधार कर रहा है। अंडर-पास Underpass और सर्विस रोड service road निर्माण परियोजनाओं के लिए भी टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए अन्य कार्यवाहियां भी प्रगति पर हैं।
एनएचएआई NHAI की तरफ से सड़क सुरक्षा उपायों के तहत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों पर रंबल स्ट्रिप्स Rumble strips, क्रैश बैरियर्स crash barriers, सोलर ब्लिंकर solar blinkers, हाई-मास्ट लाइट्स high-mast lights और मानक साइन बोर्ड्स लगाए गए हैं। ये कार्य दुर्घटना संभावित स्थलों Accident-prone areas और व्यस्त मार्गों पर किए गए हैं।
यातायात प्रवाह को व्यवस्थित करने और राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway पार करने वाले स्थानीय आवागमन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से अंडर-पास और सर्विस रोड service road निर्माण की योजना बनाई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के दुर्ग से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा Maharashtra-Chhattisgarh border खंड पर सुंदरा, पेंड्री, चिचोला, महाराजपुर Maharajpur और सोमनी गांवों में लगभग 90 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से अंडर-पास Underpass और सर्विस रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही रसमड़ा Rasmada में लगभग 30 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से अंडर-पास Underpass निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के रायपुर-सिमगा खंड पर सांकरा Sankara और सिलतरा में 80 करोड़ रुपए से अधिक की अनुमानित लागत से अंडरपास निर्माण और चरोदा में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बाईपास क्रॉसिंग Bypass Crossing निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
इस प्रकार छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों National Highways पर कुल लगभग 206 करोड़ 85 लाख रुपए की अनुमानित लागत से अंडर-पास और सर्विस रोड से संबंधित परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। एनएचएआई इन कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों National Highways पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।