NHM कर्मचारियों के समर्थन में उतरा महासंघ: ज्ञापन के साथ दिया बादाम, ताकि नेताओं ठीक रहे याददाश्त 

schedule
2025-09-12 | 14:51h
update
2025-09-12 | 14:51h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

NHM  रायपुर। राज्य में 18 अगस्त से 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल के दौरान 25 एनएचएम संगठन के पदाधिकारी की सेवा समाप्त भी कर दी गई है। यह आंदोलन जिलों में विभिन्न गतिविधियों प्रदर्शनों के माध्यम से चल रहा है। एनएचएम कर्मचारियों द्वारा नियमितिकरण, जॉब सुरक्षा, संविलियन, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है ।

सर्व संविदा कर्मचारी महासंघ का मिला साथ

अब इस आंदोलन में राज्य के संविदा कर्मचारियों के एकमात्र फेडरेशन छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने भी समर्थन दिया है जिसमें सभी विभाग के संविदा कर्मचारी एक दिन 12 सितंबर को काम बंद कर एन एच एम कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुँच कर उन्हें समर्थन दिया गया साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी  मंत्रीगण/विधायकों के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस आशय की जानकारी संविदा फेडेरेशन के सचिव श्रीकांत लास्कर और उपाध्यक्ष संजय सोनी ने दी।

महासंघ ने जताया आक्रोश

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 दिन से आंदोलन कर रहे एन एच एम कर्मचारियों की उपेक्षा से पूरे संविदा कर्मचारी आक्रोशित हैं ,शासन प्रशासन मांगों को पूरा करने के स्थान पर सेवा समाप्ति जैसे निर्णय ले रहा है जो कि उचित नहीं है। संविदा महासंघ ने इस मामले में मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप की अपील की है महासंघ ने यह भी कहा है कि सरकार का अडिय़ल रुख जारी रहने से पूरे प्रदेश के संविदा कर्मचारी भी आंदोलन को बाध्य होंगे।

NHM  नहीं मिल रहा वेतन वृद्धि का लाभ

गौरतलब है कि 54 विभागों के संविदा कर्मचारियों द्वारा पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 5 साल संघर्ष किया गया था । वर्ष 2023 में 31 दिवसीय आन्दोलन भी किया गया जिस पर भूपेश सरकार ने 27: वेतन वृद्धि की घोषणा सभी संविदा कर्मियों के लिए की थी जो एन एच एम सहित कई विभागों को आज तक प्राप्त ही नहीं हुई ।

भाजपा के नेताओं ने किया था समर्थन

उस आंदोलन के दौरान आज के डॉ रमन सिंग, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, अरुण साव जैसे भारतीय जनता पार्टी के नेता संविदा कर्मचारियों को समर्थन देने पहुँचे थे। बाद में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के नाम से 100 दिन में कमेटी का गठन का संविदा कर्मचारियों की समस्याओ के हल का वादा किया। लोकसभा चुनाव से पूर्व वरिष्ठ आई ए एस निहारिका बारीक सिंग की अध्यक्षता में कमेटी का गठन भी हुआ पर आज तक कमेटी की किसी कार्यवाही का कोई अता पता नहीं है। इसी क्रम 33जिलों में एकसाथ शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षित किया गया । जिला संयोजकों ने कहा  मोदी की गारंटी-अब भी अधूरी कब होगी पूरी,

NHM  तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन के साथ बादाम

इस अवसर ये जिला बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल बिलासपुर, धरमलाल कौशिक बिल्हा, धर्मजीत सिंह तखतपुर, सुशांत शुक्ला बेलतरा , अटल श्रवास्तव कोटा एवं दिलीप लहरिया मस्तूरी को संविदा संघ के 61 पेज का ज्ञापन बादाम के साथ तहसीलदार विभोर यादव को सौपा गया।

इस अवसर पर श्रीकांत लास्कर, परमेश्वर कौशिक, कलेश्वर साहू अजीत सदन नाविक, जीवन महंत अशुमन तिवरी, दिव्या पाण्डेय हरीश पटेल, सेन्ड्रेल पॉल दिनेश सिंगरौल, तूफान सूर्यवंशी बोधराम रत्नाकर संजय सिंह  सहित काफी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

chatur postSeptember 12, 2025
373 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 04:17:42
Privacy-Data & cookie usage: