
Nilamban रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 अफसरों को एक साथ निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अफसरों में उपायुक्त, सहायक आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी शामिल हैं। इनके निलंबन का आदेश जारी हो चुका है।
जानिए- क्यों किए गए निलंबित
पूरा मामला राज्य के चर्चित शराब घोटाला से जुड़ा है। सरकार ने आज आबकारी विभाग के जिन 22 अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया है उनका नाम शराब घोटाला की चार्जशीट में है। यह चार्जशीट बीते सोमवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने रायपुर स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया है।
29 में से 22 किए गए निलंबित
ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में कुल 29 सरकारी अफसरों का नाम है। इनमें से 22 को सरकार ने निलंबित किया है। बाकी सात अफसर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस वजह से उनके खिलाफ सरकार की तरफ से कार्यवाही नहीं की गई है।
निलंबित किए गए सहायक आबकारी आयुक्तों की सूची
प्रमोद कुमार नेताम कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-बेमेतरा
विकास कुमार गोस्वामी कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा संभाग अम्बिकापुर
नवीन प्रताप सिंह तोमर कायर्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर
राजेश जायसवाल कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-मुगेली
मजुश्री कसेर कार्यालय छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर (मुख्यालय)
दिनकर वासनिक कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नया रायपुर अटल नगर
आशीष कोसम कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, बस्तर संभाग जगदलपुर
सौरभ बख्शी कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नया रायपुर अटल नगर
प्रकाश पाल राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, छत्तीसगढ़, रायपुर
रामकृष्ण मिश्रा कार्यालय उपायुक्त आबकारी, जिला-रायपुर
अलेख राम सिदार कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-जांजगीर चापा
सोनल नेताम कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-सारगढ़
Nilamban निलंबित किए गए जिला आबकारी अधिकारी की सूची
मोहित कुमार जायसवाल, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नया रायपुर अटल नगर
गरीबपाल सिंह दर्दी, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-राजनांदगांव
इकबाल अहमद खान, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला-द.ब. दतेवाडा
जर्नादन सिंह कौरव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राज्य स्तरीय उडनदस्ता, छत्तीसगढ़, रायपुर
नितिन कुमार खण्डूजा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला बेमेतरा
Nilamban निलंबित किए गए उपायुक्तों की सूची
अनिमेष नेताम कार्यालय उपायुक्त आबकारी, सभागीय उड़नदस्ता, रायपुर संभाग रायपुर एवं अतिरक्ति प्रभार उपायुक्त आबकारी, सभागीय उडनदस्ता, दुर्ग संभाग दुर्ग
अरविन्द कुमार पाटले कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर
नीतू नोतानी कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर
नोहर सिंह ठाकुर कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उडनदस्ता. बिलासपुर सभाग बिलासपुर
विजय सेन शर्मा कार्यालय उपायुक्त आबकारी, सभागीय उडनदस्ता, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर










