NISCHAY रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्यवाही का अंजाम दिया है। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज के पांचों जिला में पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया।
1600 जवान और अफसरों की टीमों ने 143 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की। पांचों जिलों में छापेमारी तड़के एक साथ शुरू की गई। इस दौरान गांजा और हेरोइन समेत कई बड़े पैमाने पर अन्य नशे का सामान जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे 31 वारंटी भी दबोचे गए हैं।
रेंज पुलिस ने इस अभियान को ऑपरेशन NISCHAY नाम दिया है। “N.I.S.C.H.A.Y – Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society
नारकोटिक्स पर नियंत्रण, सघन जांच व दमनात्मक कार्यवाही, अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण व रोकथाम, पुलिस की निर्णायक कार्रवाई तथा युवाओं और समाज को सुरक्षित भविष्य देना।
इसका उद्देश्य अपराधियों और तस्करों को ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही, अंतरजिला व अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त करना और भविष्य में भी इसी प्रकार की सघन और समन्वित कार्रवाई लगातार की जाएगी|
इस अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारी में 34 किलो गांजा, 13.06 ग्राम हेरोइन, 842 ट्रामाडोल कैप्सूल, 100 नाइट्रो टेबलेट, 90 इंजेक्शन जब्त किया गया। आबकारी एक्ट में 20 आरोपी पड़े गए, इनसे 70.4 लीटर देशी व महुआ शराब जब्त किया गया। वहीं, आर्म्स एक्ट में 10 आरोपी धारदार हथियार के साथ पकड़े गए।
इस दौरान फरार चल रहे 31 वारंटियों को भी पकड़ा गया। सभी नशे के मामले में आरोपी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनमें से 18 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट था, जबकि 13 के खिलाफ कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी कर रखा है। इस दौरान 140 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
पुलिस अफसरों ने बताया कि रेंज पुलिस की तरफ से लगातार एनडीपीएस के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर कार्रवाई की जा रही है और पिछले एक माह में कई अंतरजिला और राज्यों नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को अभियान में ऐसे छोटे पैडलर्स, जो गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों के माध्यम से नशे का व्यापार करते थे, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।
धमतरी पुलिस
• दबिश – 43 स्थान
• गिरफ्तार – 16 (एनडीपीएस 12, आबकारी 3, आर्म्स 1)
• वारंट तामिली – 4 (2 गिरफ्तारी, 2 स्थायी, सभी NDPS मामलों के फरार आरोपी)
• प्रतिबंधक कार्यवाही – 50 व्यक्ति
• 31 संदिग्धों की परेड व नशामुक्ति शपथ
• दबिश – 70 स्थान
• गिरफ्तार – 24 (एनडीपीएस 10, आबकारी 6, आर्म्स 8)
• वारंट तामिली – 4 (सभी NDPS मामलों के फरार आरोपी)
• प्रतिबंधक कार्यवाही – 35 से अधिक व्यक्ति
• दबिश – 44 स्थान
• गिरफ्तार – 27 (एनडीपीएस 24, आबकारी 3)
• वारंट तामिली – 23 (9 स्थायी, 14 गिरफ्तारी, सभी नशे के प्रकरणों में फरार आरोपी)
• प्रतिबंधक कार्यवाही – 10 व्यक्ति
• दबिश – 61 स्थान
• गिरफ्तार – 22 (एनडीपीएस 17, आबकारी 5)
• प्रतिबंधक कार्यवाही – 18 व्यक्ति
• दबिश – 55 स्थान
• गिरफ्तार – 11 (एनडीपीएस 7, आबकारी 3, आर्म्स 1)
• कुल दबिश – 203 स्थान
• NDPS एक्ट : 70
• आबकारी एक्ट : 20
• आर्म्स एक्ट : 10
• गिरफ्तारी वारंट : 18
• स्थायी वारंट : 13
• सभी नशे के मामलों में फरार चल रहे आरोपी
• कुल 113 व्यक्ति पर कार्रवाई
• गांजा : 16.042 किलो
• हेरोइन : 13.06 ग्राम
• नशीली दवाइयाँ : 842 कैप्सूल, 100 टैबलेट, 90 इंजेक्शन
• शराब : 70.4 लीटर
• हथियार : 10 से अधिक चाकू
• अन्य : 5 मोबाइल, 1 स्कूटी