Nitin Navin बने BJP के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष: 45 साल में 15वें अध्‍यक्ष, देखिए- जनसंघ से भाजपा तक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्षों की सूची     

schedule
2026-01-20 | 09:26h
update
2026-01-20 | 09:26h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Nitin Navin रायपुर। विश्‍व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में आज से नवीन युग की शुरुआत हो गई है। बिहार विधानसभा के पांच बार के सदस्‍य और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन भाजपा के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बन गए हैं। महीनेभर पहले ही उन्‍हें पार्टी के कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी।

पार्टी मुख्‍यालय में भव्‍य कार्यक्रम

नितिन नवीन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण करने के लिए पार्टी के राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान अध्‍यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री, उप मुख्‍यमंत्री के साथ प्रदेश अध्‍यक्षों के साथ बड़ी संख्‍या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा के 15वें अध्‍यक्ष

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के रुप में 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने वाले नितिन नवीन पार्टी के 15वें राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं। नितिन नवीन से पहले 11 नेता राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रह चुके हैं। इनमें तीन लोग दो या दो से अधिक बार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रह चुके हैं।

जानिए- कौन थे भाजपा के पहले राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

भाजपा की स्‍थापना 1980 में हुई थी। भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए गए। वाजपेयी 1986 तक पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे। इसके बाद लालकृष्‍ण अडवानी को पार्टी की कमान सौंपी गई। अडवानी पहली बार 1986 से 1991 तक पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे। इसके बाद मुरली मनोहर जोशी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने, उनका कार्यकाल 1993 तक रहा।

आडवानी तीन, अटल व राजनाथ दो-दो बार रहे अध्‍यक्ष

भाजपा के 45 साल के इतिहास में अब तक 11 लोग राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बन चुके हैं। नितिन नवीन पार्टी के 12वें राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष हैं। लाल कृष्‍ण आडवानी भाजपा के तीन बार राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे। अटल बिहारी वाजपेयी और राजनाथ सिंह दो- दो बार राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे हैं।

जनसंघ से भाजपा तक लगातार तीन बार अध्‍यक्ष

अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ से भाजपा तक तीन बार राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी 1969 में जनसंघ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए गए। 1972 में वे लगातार दूसरी बार जनसंघ के अध्‍यक्ष बने। इसके बाद 1980 जनसंघ से भाजपा में तब्‍दील हो गया। 1980 में भाजपा के गठन के बाद वाजपेयी भाजपा के पहले अध्‍यक्ष बने।

भाजपा के अब तक के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्षों की सूची

अटल बिहारी वाजपेयी1980 से 1986
लाल कृष्‍ण अडवानी1986 से 1991
मुरली मनोहर जोशी 1991 से 1993
लाल कृष्‍ण अडवानी1993 से 1998
कुशाभाऊ ठाकरे1998 से 2000
बंगारु लक्षमण2000 से 2001
जन कृष्‍णा‍मूर्ति2001 से 2002
वेंकैया नायडू2002 से 2004
लाल कृष्‍ण आडवानी2004 से 2005
राजनाथ सिंह2005 से 2009
नितिन गडकरी2009 से 2013
राजनाथ सिंह2013 से 2014
अमित शाह2014 से 2020
जेपी नड्डा2020 से 2026
नीतीन नवीन2026 से 

जानिए- कौन थे जनसंघ के पहले राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

जनसंघ के पहले राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी थे। डॉ. मुखर्जी 1951 में जनसंघ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने थे। उनके बाद मौलि चंद्र शर्मा, प्रेम नाथ डोगरा और फिर आचार्य देवप्रसाद घोष जनसंघ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने।

जनसंघ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी1951-1952
मौलि चन्द्र शर्मा1954
प्रेम नाथ डोगरा1955
आचार्य देवप्रसाद घोष1956-1959
पीताम्बर दास1960
अवसरला राम राव1961
आचार्य देवप्रसाद घोष1962
रघु वीर1963
आचार्य देवप्रसाद घोष1964
बच्छराज व्यास1965
बलराज मधोक1966
पंडित दीनदयाल उपाध्याय1967-1968
अटल बिहारी वाजपेयी1968-1972
अटल बिहारी वाजपेयी1972

chatur postJanuary 20, 2026
314 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 19:06:37
Privacy-Data & cookie usage: