NPL नवा रायपुर प्रीमियर लीग का 13 को होगा रंगारंग उद्घाटन: इस बार 34 टीमों के बीच होगा मुकाबला

schedule
2026-01-12 | 14:58h
update
2026-01-12 | 14:58h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

NPL  नवा रायपुर। नवा रायपुर प्रीमियर लीग (हृक्करु) 2026 का शुभारंभ 13 जनवरी से किया जाएगा। आयोजन समिति के निर्णयानुसार इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी और अधिकारी भाग लेंगे।

विधायक व अफसर होगें शामिल

नवा रायपुर के राखी स्थित मैदान में टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू, नवीन मार्कण्डेय (प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी), अवनीश शरण (नोडल अधिकारी, इंद्रावती भवन) और महादेव कावरे (आयुक्त, रायपुर संभाग) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

2017 लगातार हो रहा है आयोजन

नवा रायपुर प्रीमियर लीग का फाउंडेशन वर्ष 2017 में रखा गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रायपुर स्थित विभागाध्यक्षों, मंत्रालय तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में कार्यरत प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। इस गरिमामय आयोजन को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस वर्ष टीमों ने किया ऑनलाइन पंजीयन

आयोजन समिति के संयोजक कमल वर्मा, सह-संयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस वर्ष एनपीएल के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों ने www.nplcg.in के माध्यम से पंजीयन कराया है।

34 टीमों के बीच होगा मुकाबला

इस वर्ष कुल 34 टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। साथ ही, समिति द्वारा इस वर्ष का थीम सॉन्ग भी रिलीज किया जा चुका है, जो खिलाड़ियों एवं दर्शकों में उत्साह का संचार करेगा। इस टूर्नामेंट में पुरुष शासकीय सेवकों के साथ-साथ महिला शासकीय सेवकों को भी भागीदारी का अवसर प्रदान किया गया है, जिससे समावेशी खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस बार एनपीएल का थीम सांग भी जारी किया गया है, सुनिए रोमांच जगाने वाला गीत

chatur postJanuary 12, 2026
335 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.02.2026 - 14:26:45
Privacy-Data & cookie usage: