
NPL नवा रायपुर। नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NPL) 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एनपीएल 2026 का शुभारंभ 13 जनवरी को होगा। इसको लेकर आज नवा रायपुर में आयोजन समिति की बैठक हुई। समिति ने निर्णय लिया है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी और अधिकारी इस साल भाग ले सकेंगे।
2017 में शुरू हुआ आयोजन
प्रदेश के शासकीय सेवकों की प्रतिष्ठित नवा रायपुर प्रीमियर लीग की शुरुआत 2017 में की गई थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की प्रशासिनक राजधानी नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्षों, मंत्रालय और अन्य शासकीय कार्यालयों में कार्यरत प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। इस गरिमामय आयोजन को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष उत्साह देखा जाता है।
NPL नवा रायपुर प्रीमियर लीग का थीम सांग
ऑनलाइन पंजीयन
आयोजन समिति के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इस वर्ष एनपीएल के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक प्रतिभागी www.nplcg.in के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही समिति की तरफ से इस वर्ष का थीम सॉंग भी रिलीज किया जा चुका है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का संचार करेगा।
महिला शासकी सेवक भी होगीं शामिल
इस प्रतियोगिता में पुरुष शासकीय सेवकों के साथ-साथ महिला शासकीय सेवकों को भी भागीदारी का अवसर प्रदान किया गया है, जिससे समावेशी खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा।
आयोजन समिति की बैठक में ये हुअए शामिल
बैठक में से जय कुमार साहू सह संयोजक,संतोष कुमार वर्मा सह संयोजक, संजीत शर्मा,राज कुमार सौंधीया,वैभव साहू, सुरेंद्र मार्कण्डेय,सचिन अहिरवार, कृष्णा मेश्राम,अविनाश शर्मा,मुकेश ध्रुव,अमित शर्मा,मनोज सिन्हा, आसाम साहू आदि उपस्थित रहे।




