सोशल मीडिया

NPL नवा रायपुर प्रीमियर लीग में दूसरे दिन चार टीमों में भिड़ंत: हौसला बढ़ाने पहुंचे दो मंत्री, की जमकर सराहना 

NPL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की प्रशासनिक राजधानी नवा रायपुर में चल रहे नवा रायपुर प्रीमियम लीग (एनपीएल) के दूसरे दिन बुधवार को चार मैच खेले गए। आज कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा और गुरु खुशवंत साहेब भी हौसला बढ़ने मैदान में पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने आज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

मंत्रियों ने आयोजन को सराहा

उद्घाटन अवसर पर  मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने शासकीय सेवा काल को स्मरण करते हुए मानव जीवन में खेलों के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। वहीं गुरु खुशवंत साहेब ने शासकीय सेवकों के जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित किया। दोनों ही मंत्रियों ने नवा रायपुर प्रीमियम लीग को शासकीय सेवकों की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर बताते हुए आयोजन समिति की प्रशंसा की। साथ ही भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए प्रोत्साहित किया।

आज खेले गए मुकाबलों का संक्षिप्त विवरण

पहला मैच:  खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाम संचनालय चिकित्सा शिक्षा

 खेल विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए और चिकित्सा शिक्षा विभाग को 76 रनों का लक्ष्य दिया। योगराज (29 रन) और गिरीश शुक्ला (18 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में चिकित्सा शिक्षा विभाग 5 विकेट खोकर मात्र 68 रन ही बना सका।

  man of the Match: योगराज

द्वितीय मैच:  आबकारी विभाग बनाम स्वास्थ्य विभाग

 आबकारी विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 3 विकेट खोकर निर्धारित 8 ओवरों में 57 रन बनाकर जीत दर्ज की।

man of the Match: वेद प्रकाश (स्वास्थ्य विभाग) – 33 रन

तृतीय मैच:  वन विभाग बनाम नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (हृक्रष्ठ्र)

 वन विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हृक्रष्ठ्र को 92 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हृक्रष्ठ्र की टीम 9 विकेट खोकर मात्र 33 रन ही बना सकी।

man of the Match: विकास – 33 रन

NPL नवा रायपुर प्रीमियर लीग में दूसरे दिन चार टीमों में भिड़ंत: हौसला बढ़ाने पहुंचे दो मंत्री, की जमकर सराहना 

चतुर्थ मैच:  उच्च शिक्षा विभाग बनाम क्रेडा

 उच्च शिक्षा विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए। जवाब में क्रेडा ने 7 विकेट खोकर 39 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया।

man of the Match: फरेहा (क्रेडा) – 10 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट

आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले

आयोजन समिति की ओर से संयोजक कमल वर्मा, सह संयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगदीप बजाज, महासचिव संचित शर्मा, लोकेश वर्मा, महेंद्र साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अंपायर के रूप में देवाशीष दास, अमित शर्मा और दामोदर, स्कोरर के रूप में रमन। कॉमेंटेटर के रूप में सुनील उपाध्याय और राघव ने अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया। नवा रायपुर प्रीमियम लीग का यह आयोजन शासकीय सेवकों में खेल भावना, टीमवर्क एवं कार्यक्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हो रहा है।

Back to top button