NPL नवा रायपुर प्रीमियर लीग के विजेताओं को भव्य समारोह में किया गया सम्मानित: अफसरों ने की आयोजन की सराहना

schedule
2026-02-06 | 15:50h
update
2026-02-06 | 16:37h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

NPL  नवा रायपुर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग के अंतर्गत क्रिकेट एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।उक्त आयोजन में संचालनालय, मंत्रालय, निगम, बोर्ड और आयोग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के आयोजकों ने इंद्रावती भवन स्थित ऑडिटोरियम में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर विजेताओं का सम्मान किया।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के सफल आयोजन पर आईएएस अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शासकीय सेवकों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और टीम भावना को सुदृढ़ करते हैं। खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं, बल्कि कार्यक्षमता, अनुशासन और सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करती हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह पहल सराहनीय है, जो अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य के साथ-साथ खेल और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करती है।

आईएएस अधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल देते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

अपर परिवहन आयुक्त  डी. रविशंकर ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि शासकीय सेवकों के शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए खेल आवश्यक है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने उम्र के अनुसार ही खेल का चयन करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनपीएल के संयोजक कमल वर्मा ने आयोजन के उद्देश्य को विस्तार से रखा। उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान टूर्नामेंट के सह संयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने आयोजन के संबंध में प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों के योगदान को सराहा।

समारोह में अतिथियों ने नवा रायपुर प्रीमियर लीग के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) के विजेता वन विभाग एवं उपविजेता रायपुर विकास प्राधिकरण के खिलाड़ियों को एनपीएल ट्रॉफी प्रदान की।

समारोह में पुरुष सिंगल बैडमिंटन के विजेता ऊर्जा विभाग के हितेंद्र मार्कण्डेय और उपविजेता नगरीय प्रशासन विभाग के महेश्वर परिदा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

पुरुष डबल्स फाइनल में विजेता अतुल चंद्राकर पंचायत विभाग और तरुण पर्यावास विभाग , तथा उपविजेता दीपेंद्र दोरिया और धर्मेंद्र पांडे को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह, महिला सिंगल बैडमिंटन में विजेता ऊर्जा विभाग की भावना देशमुख और उपविजेता जिला पंचायत रायपुर की काजल श्रीवास को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन देवाशीष दास ने  किया। सहयोगी के रूप में जगदीप बजाज और लोकेश वर्मा उपस्थित रहे। इंद्रावती भवन के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुनील उपाध्याय ने आभार प्रदर्शन करते हुए आगामी आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

chatur postFebruary 6, 2026
327 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.02.2026 - 03:06:40
Privacy-Data & cookie usage: