Site icon Chatur Post

NTPC का छत्तीसगढ़ में एक और बड़े प्रोजेक्‍ट की तैयारी: 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी कंपनी

NTPC

NTPC  न्‍यूज डेस्‍क। भारत की नवरत्‍न कंपनियों में शामिल राष्‍ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) छत्‍तीसगढ़ में एक और बड़ा निवेश करने की तैयारी है। कंपनी का यह नया प्रोजेक्‍ट करीब 150 एकड़ में होगा। इसमें एनटीपीसी 10 हजार करोड़ निवेश करेगा।

प्राकृतिक गैस प्‍लांट लगाए गए एनटीपीसी

 एनटीपीसी छत्तीसगढ़ में कोयला से कृत्रिम प्राकृतिक गैस (एसएनजी) बनाने वाली सुविधा स्थापित करेगी। इस प्रोजेक्‍ट में करीब 10 हजार करोड़ रुपए निवेश होगा। कंपनी के सूत्रों के अनुसार कृत्रिम प्राकृतिक गैस (एसएनजी) उत्पादन के तहत कोयले के शोधन और गैसीकरण जैसी विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए प्रौद्योगिकी साझेदारों की तलाश कर रही है।

एनटीपीसी ने अक्टूबर 2025 में कोयले से एसएनजी बनाने के लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। एनटीपीसी की अनुसंधान और विकास शाखा नेत्रा कोयले को हरित बनाने जैसी तकनीकों को बढ़ावा देने के तहत इस पहल का नेतृत्व कर रही है।

NTPC सालाना पांच लाख टन उत्‍पादन

अफसरों के अनुसार यह परियोजना छत्तीसगढ़ के तलाईपल्ली में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएगी। सालाना पांच लाख टन क्षमता वाली यह एसएनजी परियोजना 150 एकड़ में फैली होगी और इसमें एनटीपीसी की तलाईपल्ली खदानों से प्राप्त 25 लाख टन कोयले की खपत होगी। अधिकारी ने बताया कि परियोजना के तकनीकी पक्ष को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

Exit mobile version